रास्ता साफ ...अब जब तक चाहें भारत में रह सकेंगे पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी

नई दिल्ली। मखमली आवाज के मालिक पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी को भारत सरकार अब देश की नागरिकता देने का मन बना रही है, खबर है कि मंगलवार को अदनान सामी को भारत में अगले आदेश (अनिश्चित अवधि) तक रहने की छूट दी है।

आपको बता दें कि पिछले काफी वक्त से अदनान सामी के भारत में रहने पर बवाल हो रहा था क्योंकि उनकी वीजा अवधि समाप्त हो गई थी और उसका रीनूवल उन्हें मिल नही रहा था। वैसे अदनान के वीजा पर अब राजनीति गर्माने लगी है क्योंकि बीजेपी सरकार से पहले यूपीए सरकार ने जब अदनान की वीजा अवधि को बढ़ाया था तो बीजेपी ने इसका पुरजोर विरोध किया था। इसलिए अब कांग्रेस बीजेपी को इस मुद्दे पर घेर रही है।

4 शादी करने वाले अदनान सामी को मनसे ने भारत छोड़ने को कहा..

गौरतलब है कि अदनान टूरिस्ट वीजा पर 13 मार्च, 2001 को अदनान पहली बार भारत आए थे। उसके बाद से वो लगातार भारत में रह रहे हैं, वैसे उनके पास कनाडा की नागरिकता है, हालांकि उनका जन्म लाहौर में हुआ है। फिलहाल वीजा अवधि बढ़ाने के लिए अदनान ने गृह -मंत्रालय से गुहार लगायी थी जिसे सुन लिया गया है जिसकी वजह से अदनान अब जब तक चाहे यहां भारत में रह सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+