पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने चंद्रयान-2 को लेकर किए घटिया ट्वीट, भारतीय ने सुनाई खरी-खोटी
Recommended Video
नई दिल्ली। भारत का महत्वाकांक्षी चंद्रयान-2 मिशन भले ही अपनी मंजिल से दूर रह गया हो, लेकिन इसकी तकनीकी दक्षता की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। लेकिन पाकिस्तान इस घटना के बाद लगातार भारत का मजाक बनाने की कोशिश कर रहा है। पहले पाकिस्तान के विज्ञान मंत्री फवाद चौधरी ने चंद्रयान-2 को लेकर अशोभनीय कमेंट किए थे। अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने वीना मलिक ने ट्विटर पर विवादित टिप्पणियां की हैं।

'उप्स....चांद नए इंडिया को मामू बना गया'
वीना मलिक ने शनिवार को कई ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि, उप्स....चांद नए इंडिया को मामू बना गया'। इसके बाद एक और ट्वीट करते वीना ने लिखा- 'इंडिया को चंद्रयान नहीं टॉयलेट बनाना चाहिए..गरीब भारत।' उनके इस कमेंट पर इंडियन यूजर्स उन पर टूट पड़े हैं। कोई उन्हें पागल बता रहा है तो कोई उन्हें इंडिया में काम मिलने पर तंज कस रहा है। कई लोगों ने उसके और भारतीय अभिनेता अश्मित पटेल के बीच संबंधों को लेकर टिप्पणियां की।
भारतीय बोले-मेरे बिहार में इतने टॉयलेट हैं जितने पूरे पाकिस्तान में नहीं होंगे
इतने से भी वीना मलिक का मन नहीं भरा तो उन्होंने फिर एक ट्वीट कर लिखा- 'खबर बन रही है कि इस मिशन के असफल होने के पीछे ISI का हाथ है।' इसके बाद और ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा- 'चांद पर भारतीयों को अनुमति नहीं है।' वीना के इन ट्वीट्स के बाद भारतीयों ने उन्हें करारा जवाब दिया। एक यूजर ने लिखा- जब हमारे पास पाकिस्तान है तो हमें टॉयलेट की क्या जरूरत। एक और यूजर ने लिखा- मेरे बिहार में इतने टॉयलेट हैं जितने पूरे पाकिस्तान में नहीं होंगे। वहीं एक यूजर ने लिखा हमने टॉयलेट बनाया है ना उसका नाम पाकिस्तान है।
90 रुपये की रोटियां उछाल दें तो 100-200 तो भगदड़ में ही मर जाएं
एक यूजर ने लिखा- 'जब से पाकिस्तानियों को पता चला है कि चंद्रयान 2 पर 900 करोड़ खर्च आया है, आंखें चौंधिया गई हैं, सही भी है अगर इन भिखारियों की ओर 90 रुपये की रोटियां उछाल दें तो 100-200 तो भगदड़ में ही मर जाएं' वहीं एक ने लिखा- 'मिशन फेल करवाने के लिए अक्ल और औकात दोनों की जरूरत होती है.... जो तुम लोगों के पास नहीं है। यही नहीं वीना मलिक ने फवाद चौधरी के चंद्रयान-2 को लेकर किए गए ट्विट्स की भी रीट्वीट मारा।
-
US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस












Click it and Unblock the Notifications