Pakistan Violated Ceasefire: पुंछ में PAK ने फिर तोड़ा सीजफायर,15 राउंड फायरिंग, भारत ने दिया करारा जवाब
Pakistan Violated Ceasefire in Poonch: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मेंढर सेक्टर में बुधवार (12 फरवरी) शाम पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की, जिससे संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ। भारतीय सेना ने भी इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।
भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान झेलना पड़ा। पाकिस्तानी सेना ने करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग की, जिसका भारतीय सेना ने सटीक जवाब दिया। भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक, दुश्मन को भारी नुकसान हुआ है, हालांकि पाकिस्तान ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

भारतीय सेना का एक अधिकारी घायल
गश्त के दौरान एक जूनियर कमीशन अधिकारी (JCO) गलती से बारूदी सुरंग पर पैर रखकर मामूली रूप से घायल हो गए। उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।
Pakistan Violates Ceasefire Timeline: पाकिस्तान का लगातार सीजफायर उल्लंघन
- 11 फरवरी 2025: जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास IED ब्लास्ट में एक कैप्टन सहित दो भारतीय सैनिक शहीद हो गए।
- 10 फरवरी 2025: राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में एक भारतीय सैनिक घायल हुआ।
- 8 फरवरी 2025: राजौरी के केरी सेक्टर में घुसपैठियों ने भारतीय सेना पर फायरिंग की।
- 4-5 फरवरी 2025: पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने नाकाम किया।
- 14 फरवरी 2024: मकवाल में BSF पोस्ट पर पाकिस्तानी गोलीबारी (20 मिनट तक गोलियां चलीं)।
- 8 नवंबर 2023: सांबा में BSF जवान शहीद।
- 26 अक्टूबर 2023: अरनिया और सुचेतगढ़ में BSF जवान और एक महिला घायल।
- 17 अक्टूबर 2023: 2021 के समझौते के बाद पहली बार पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा।
- 2020 में पाकिस्तान ने रिकॉर्ड 4100 बार संघर्ष विराम तोड़ा।
- 2019 में 3233 बार, 2015 में 405 बार और 2014 में 583 बार सीजफायर उल्लंघन हुआ।
भारत का जवाब और आगे की रणनीति
- भारतीय सेना सीमा पर सतर्कता बढ़ा रही है।
- पाकिस्तानी सेना के मूवमेंट पर पैनी नजर रखी जा रही है।
- सेना और खुफिया एजेंसियां आतंकी घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए अलर्ट पर हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान संघर्ष विराम उल्लंघन के जरिए आतंकियों की घुसपैठ कराने की साजिश रच रहा है, लेकिन भारतीय सेना इसे हर बार नाकाम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications