जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर की गोलाबारी, एक JCO शहीद
नई दिल्ली: एक ओर लद्दाख में चीन के साथ भारत का विवाद जारी है, तो वहीं दूसरी ओर एलओसी पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सोमवार को एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया। जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया, हालांकि इस दौरान भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर शहीद हो गए।

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास शाम करीब 6.30 बजे मोर्टार दागे। इस दौरान छोटे हथियारों से गोलीबारी भी की गई। जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं एक जेसीओ घायल हो गए थे, जिनका इलाज के दौरान निधन हो गया। प्रशासन ने भी गोलाबारी की रेंज में आ रहे गांवों से लोगों को निकाल लिया है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक इलाके में रुक-रुककर गोलाबारी जारी थी।
क्यों सीजफायर उल्लंघन कर रहा पाक?
दरअसल नवंबर में एलओसी के कई इलाकों में बर्फबारी शुरू हो जाती है। बाद में पहाड़ों पर जमा हुई भारी बर्फ घुसपैठ के पारंपरिक रास्तों को बंद कर देती है। इस वजह से आतंकी नवंबर की बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में रहते हैं। इन आतंकियों को कवर फायर देने के लिए पाकिस्तानी सेना भी सीजफायर का उल्लंघन कर गोलाबारी करती है। हालांकि घुसपैठ को लेकर LoC पर भारतीय सेना पूरी तरह से अलर्ट है।












Click it and Unblock the Notifications