डोकलाम: अब चीन ले रहा है पाकिस्तान का सहारा! बासित ने चीनी राजदूत से की मुलाकात

डोकलाम: चीन ले रहा पाक का सहारा, दोनों देशों के राजदूत ने की बैठक

नई दिल्ली। भूटान-भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद के चलते चीन और भारतीय सैन्य गतिरोध के बीच, पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने भारत में चीनी राजदूत लू झाहाई से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद बासित ने भारत में भूटान के राजदूत वी. नामग्याल से भी मिलने की बात की है।

डोकलाम: अब चीन ले रहा है पाकिस्तान का सहारा! बासित ने चीनी राजदूत से की मुलाकात

रिपोर्ट के मुताबिक

अंग्रेजी समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उच्च पदस्थ आधिकारिक सूत्रों ने बासित को चीनी राजदूत ने बुधवार (19 जुलाई) को बुलाया था। रिपोर्ट के अनुसार बासित जल्द ही भूटान के राजदूत से मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि बासित दोनों देशों के दूतों के साथ स्थिति पर चर्चा करना चाहते थे।

गौरतलब है कि बासित ने भारत में उच्चायुक्त के रूप में कार्यकाल पूरा कर लिया है और अगले महीने इस्लामाबाद लौटने की उम्मीद है।

बीजिंग वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह बताने की कोशिश कर रहा है कि भारत डोकलॉम पठार पर हमलावर है जो कि भूटान और चीन के बीच विवादित है।

Recommended Video

    Sushma Swaraj Reacts on Dokalam Issue in Parliament

    हो जाएगी हत्या

    दूसरी ओर सिक्किम में जारी तनाव पर एक पूर्व चीनी राजनयिक ने चेतावनी दी है कि अगर भारतीय सैनिक डोकलाम से नहीं हटे तो फिर या तो सैनिकों को अपहरण हो जाएगा या फिर उनकी हत्‍या कर दी जाएगी।

    आपको बता दें कि सिक्किम के डोकलाम में भारत और चीन के बीच जारी तनाव को अब एक माह से ज्‍यादा का समय हो चुका है। 16 जून को उस समय दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा था जब भारतीय सैनिकों ने डोकलाम में एक सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+