पाकिस्‍तान में रची गई अमरनाथ यात्रा पर हमले की साजिश, लश्‍कर के आतंकी इस्‍माइल ने दिया अंजाम

श्रीनगर। सोमवार की रात दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों पर आतंकी हमले ने सबको हिलाकर रख दिया है। इस आतंकी हमले में सात लोगों की मौत हो गई है। 15 वर्षों के बाद अमरनाथ यात्रा आतंकी हमले की चपेट में आई है। एक बार फिर पाकिस्‍तान के आतंकी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा ने इसे अपना निशाना बनाया है। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की ओर से आए ताजे बयान के बाद तो यही लगता है।

हमले के पीछे है पाक का इस्‍माइल

हमले के पीछे है पाक का इस्‍माइल

जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के आईजी मुनीर खान ने न्‍यूज एजेंसी एएनआई से कहा है कि पाकिस्‍तान के आतंकी इस्‍माइल ने इस हमले की साजिश की। उनकी मानें तो लश्‍कर का आतंकी इस्‍माइल ही इस आतंकी हमले का मास्‍टरमाइंड है। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस को शक है कि पाकिस्‍तान में इस हमले की साजिश रची गई और इसका मकसद देश में सांप्रदायिक तनाव पैदा करना था। इंटेलीजेंस ब्‍यूरों (आईबी) ने भी उनकी इस बात पर मोहर लगा दी है।

अगस्‍त 2000 में हमले के पीछे भी लश्‍कर

अगस्‍त 2000 में हमले के पीछे भी लश्‍कर

एक अगस्‍त 2000 को अमरनाथ यात्रा पर सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 30 लोगों की जान चली गई थी। उस हमले को भी लश्‍कर ने ही अंजाम दिया था। लश्‍कर के आतंकियों ने पहलगाम में यात्रा के बेस कैंप को निशाना बनाया था।

पाक में हुई पूरी साजिश

पाक में हुई पूरी साजिश

आईबी के अधिकारियों की मानें तो हमले की साजिश पाकिस्‍तान में हुई और इसे यहां पर अंजाम दिया गया। गुजरात के नंबर प्‍लेट वाली बस को टारगेट बनाना भी इस तरफ ही इशारा करता है। आईबी को लगता है कि इस हमले के पीछे हिजबुल मुजाहिद्दीन का हाथ हो सकता है। लेकिन अभी तक इस बात के कोई स्‍पष्‍ट सुबूत नहीं हैं। फिर भी पुलिस अपने इनपुट के आधार पर शुरुआती जांच कर रही है।

संदीप शर्मा की गिरफ्तारी के बाद हमला

संदीप शर्मा की गिरफ्तारी के बाद हमला

अधिकारियों की मानें तो यह भी हो सकता है कि यह हमला सुरक्षाबलों से बदला लेने के मकसद से अंजाम दिया गया हो। खास बात यह है कि हमला उत्‍तर प्रदेश के संदीप शर्मा की गिरफ्तारी के कुछ ही घंटो बाद हुआ। संदीप कश्‍मीर में लश्‍कर का आतंकी था और पहला गैर-कश्‍मीरी आतंकी भी है जो पुलिस के हत्‍थे चढ़ा है।

घाटी में तनाव की कोशिशों में पाक

घाटी में तनाव की कोशिशों में पाक

एक आईबी अधिकारी की ओर से जानकारी दी गई है कि इस हमले को लेकर पहले से ही खास इंटेलीजेंस दी गई थी। अमरनाथ यात्रा हमेश से ही आतंकियों के निशाने पर रहती है। यह हमला कहीं न कहीं पाकिस्‍तान की हताश को भी दिखाता है जो घाटी में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिशों में लगा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+