प्रियंका चोपड़ा को यूनीसेफ गुडविल एंबेसडर से हटाने के लिए पाकिस्तानियों ने शुरू किया कैंपेन

नई दिल्ली। पकिस्तान के लोग UNICEF से प्रियंका चोपड़ा को गुडविल एंबेसडर से हटाने के लिए कह रहे हैं। इसके लिए पाकिस्तान के लोग ऑनलाइन कैंपेन चला रहे हैं और इसमें यूनीसेफ और यूएन से गुहार लगा रहे हैं। पाकिस्तान के लोगों के ऐसा करने की वजह हाल ही प्रियंका चोपड़ा का किया ट्वीट है। प्रियंका ने भारत-पाक तनाव के बीच अपने एक ट्वीट के जरिए भारत की भारतीय सेना का हौंसला बढ़ाया था। इस ट्वीट के बाद पाकिस्तान के लोग कह रहे हैं कि उनका ये काम युद्ध उन्माद को बढ़ावा देने वाला है, इसलिए उन्हें यूनीसेफ का गुडविल एंबेसडर बने रहने का हक नहीं है।

पाक अभिनेत्री ने भी साधा निशाना

पाक अभिनेत्री ने भी साधा निशाना

भारतीय वायुसेना को टैग करते हुए प्रियंका ने 'जय हिंद लिखा और तिरंगे का इमोजी भी बनाया। इस पर पाकिस्तान की एक्ट्रेस अरमीना खान ने लिखा, क्या आप यूनीसेफ की गुडविल एंबेसडर नहीं हैं? हर कोई इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट लें और अगली बार जब भी प्रियंका शांति और सद्भावना के बारे में बोलेंगी तो उन्हें इस ढोंग के बारे में याद दिलाएं।

पाकिस्तान के और भी कई लोगों ने प्रियंका चोपड़ा के ट्वीट की जमकर आलोचना की और कहा कि UN को एक्ट्रेस प्रियंका से एंबेसडरशिप वापस ले लेनी चाहिए क्योंकि एक्ट्रेस मिलिट्री एक्शन का समर्थन कर रही हैं।

ये कह रहे पाकिस्तान के लोग

ये कह रहे पाकिस्तान के लोग

प्रियंका चोपड़ा के ट्वीट पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस सनम सईद ने लिखा, बेगुनाह लोगों की हत्या की शर्म को ढंकने के लिए कोई भी झंडा इतना बड़ा नहीं है। आतिफ तौकीर ने लिखा, प्रियंका क्या आप वाकई में यूनीसेफ की गुडविल एम्बेसडर हैं? एक कलाकार को, जबकि वह गुडविल एम्बेसडर है, किसी भी तरह की जंग का समर्थन करना ठीक नहीं। अली अहमर ने लिखा, प्रियंका चोपड़ा का दोहरा रवैया, शर्मनाक।

भारत-पाक के बीच है तनाव

भारत-पाक के बीच है तनाव

कुछ समय से भारत और पाक के बीच तनाव बना हुआ है। 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमले में 40 भारतीय जवान सैनिक शहीद हो गए थे। इसके बाद 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाक की सीमा में घुसकर कई आतंकी कैंप को तबाह कर दिया था। 27 फरवर को पाक की वाायुसेना ने भारतीय सीमा में घुसकर हमला किया। इसी दौरान दोनों देशों की वायुसेना के बीच हुई झड़प में विंग कमांडर अभिनंदन अपने विमान समेत पाक की सीमा में गिर गए थे और पाक सेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अभिनंदन की शुक्रवार को रिहाई हो गई है। इस सबके बीच नियंत्रण रेखा पर भी लगातार गोलीबारी हो रही है। दुनियाभर के देश दोनों देशों से शान्ति रखने की अपील कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+