गुरु नानक जयंती समारोह: करतारपुर जाने वाले 3000 तीर्थयात्रियों को मिला वीजा, पाकिस्तान उच्चायोग ने दी जानकारी
Guru Nanak Jayanti Celebration: पाकिस्तान ने गुरु नानक जयंती समारोह में शामिल होने के लिए 3000 भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किया है। यह जानकारी पाकिस्तान उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर दी है। ज्ञात हो कि गुरु नानक जयंती सिख समुदाय का सबसे अहम पर्व है, जो इस साल 15 नवंबर को मनाया जाएगा। पाकिस्तान में करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब सिख समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसे गुरु नानक को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया था।
पहले पाकिस्तान ने कर दिया था वीजा देने से इंकार
पाकिस्तान उच्चायोग ने पहले 2244 आवेदकों में से 1481 को वीजा देने से इंकार कर दिया था, जिसे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने दुखद बताया था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा था कि इतनी बड़ी तादाद में पाकिस्तान का आवेदकों को अस्वीकार करना बहुत दुखद है. हालांकि, अब पाकिस्तान ने 3000 आवेदन करने वालों के लिए वीजा जारी कर दिया है।

पाकिस्तान सरकार ने सिख तीर्थयात्रियों को करेंसी को लेकर भी अहम सूचना जारी की है। उन्होंने कहा है कि तीर्थयात्री भारतीय रुपये के बजाय अमेरिकी डॉलर में पैसे लेकर पाकिस्तान आएं। दरअसल पाकिस्तान करेंसी एक्सेंज में परेशानी का सामना कर रहा है।
गुरुद्वारा दरबार साहिब समेत कई गुरुद्वारों में मत्था टेकेंगे श्रद्धालु
पाकिस्तान में अपने प्रवास के दौरान, सिख तीर्थयात्री गुरुद्वारा जन्मस्थान और गुरुद्वारा दरबार साहिब सहित कई प्रमुख गुरुद्वारों में मत्था टेकेंगे। पाकिस्तान हाई कमीशन के प्रभारी डी'एफेयर साद अहमद वाराइच ने तीर्थयात्रियों को एक सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी हैं।
यह तीर्थस्थल गुरु नानक को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया था, जिन्होंने 1515 में करतारपुर शहर की स्थापना की थी। हर साल बड़ी संख्या में भारतीय सिख तीर्थयात्री गुरुनानक जयंती के अवसर पर पाकिस्तान पहुंचकर मत्था टेकते हैं।
यह भी पढ़ें पाकिस्तान के 7 शहर दुनिया में सबसे प्रदूषित, मुल्तान में AQI 2100 पार, स्कूल और पार्क बंद












Click it and Unblock the Notifications