PoK:पाकिस्तान ने चीन को दिया यूरेनियम खनन का ठेका, परमाणु हथियारों के लिए हो सकता है इस्तेमाल
नई दिल्ली- चीन ने अब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में प्राकृतिक संसाधनों के अवैध उत्खनन का काम शुरू कर दिया है। दरअसल, ड्रैगन को ऐसा करने की छूट शी जिनपिंग की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना सरकार के दोस्त इमरान खान सरकार ने दिया है। भारत के लिए यह दो मोर्चे पर नुकसान और खतरे वाली बात है। एक तो पीओके भारत का हिस्सा है, जिसपर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा करके रखा हुआ है और दूसरा कि वहां चाइनीज कंपनियों को जिन धातुओं के खनन का ठेका दिया गया है, उनमें यूरेनियम जैसे पदार्थ भी शामिल हैं, जिनसे परमाणु हथियार भी बनाए जा सकते हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने परमाणु हथियार की पूरी टेक्नोलॉजी ही चोरी करके प्राप्त की हुई है, जिसमें सीधे अथवा परोक्ष रूप से चीन का भी नाम आता रहा है।

पाकिस्तान ने चीन को दिया यूरेनियम खनन का ठेका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने चीनी कंपनियों को गिलगत-बाल्टिस्तान इलाके में खनन करने की खुली छूट दे दी है। ड्रैगन ने पाकिस्तान से यह ठेका दुनिया भर में कानूनी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करके लिया है और यह पाकिस्तान के अपने संविधान के भी खिलाफ है। सिर्फ यही नहीं इमरान सरकार ने इसके अलावा डियामर डिविजन में चीन के साथ एक बहुत बड़ा बांध बनाने के लिए भी अरबों डॉलर का एक करार किया है, जो कानूनी तौर पर भारत का हिस्सा है। दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने चाइनीज कंपनियों को गिलगित-बाल्टिस्तान में सोना, यूरेनियम और मोलिब्डेनम के अवैध खनन के लिए 2,000 से भी ज्यादा लीज दिए हैं। बता दें कि ऐसा करके इमरान सरकार ने पर्यावरण से जुड़े नियमों की भी धज्जियां उड़ा दी है और विस्तारवादी चीन को अपने फायदे के लिए इन अंतरराष्ट्रीय नियमों को ताक पर रखने से भी कोई गुरेज नहीं है।

गिलगित-बाल्टिस्तान को लूटने में लगे हैं पाकिस्तान और चीन
चीन और पाकिस्तान के बीच चोरी छिपे हुई इस गैर-कानूनी खनन की डील का खुलासा भी नहीं होता अगर गिलगित-बाल्टिस्तान इलाके के एक निर्वासित नेता और वहां के एक प्रमुख सियासी संगठन यूनाइटेड कश्मीर पीपल्स नेशनल पार्टी के प्रमुख नेता इसे सामने नहीं लाते। अजीज के मुताबिक वे अगले महीने प्राकृतिक संसाधनों की इस लूट की पाकिस्तान की साजिश को जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन में पदार्फाश करेंगे। अजीज ने पाकिस्तानी संविधान की धारा-257 का हवाला देते हुए कहा कि उसे गिलगित-बाल्टिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों को लूटने का कोई हक नहीं है। अजीज ने आरोप लगाया कि, गिलगित-बाल्टिस्तान की संरचना को ढहाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट नहीं कर सकती। गिलगित-बाल्टिस्तान के लिए जो लोग आवाज उठाते हैं, उन्हें सजा दी जाती है। ऐसी स्थिति में जब कोई किसी करार का विरोध नहीं कर सकता तो शुद्ध संसाधनों को लूटा जा रहा है। पाकिस्तान चीन के हाथों का खिलौना बन चुका है।

जिनपिंग को खुश करने में लगे हैं इमरान
स्विटजलैंड के जेनेवा में रह रहे यूकेपीएमपी के नेता ने कहा कि स्थानीय लोगों से कुछ नहीं पूछा गया है। उनके नजरिए को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है। चीन को खुश करने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानूनी दिशानिर्देशो को पूरी तरह से ताक पर रख दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र को बताएंगे कि उत्तरी इलाके के गिलगित-बाल्टिस्तान और दिमार में मीडिया को नियंत्रित रखा गया है। इसे पाकिस्तान के अधिकारी मैनेज कर रहे हैं।

पीओके में मनमानी करने में लगा है पाकिस्तान
कुछ ही दिन पहले पाकिस्तानी सेना और चीन की सरकारी कंपनी के बीच डिमायर लैंग्वेज डैम बनाने के लिए 442 अरब रुपये की तीन तरफा साझेदारी हुई है। दरअसल, पाकिस्तान गिलगित-बाल्टिस्तान के संसाधनों के इस्तेमाल से 45,000 मेगा वॉट बिजली उत्पादन की भी योजना बना रहा है। माना जा रहा है कि यह बिजली पाकिस्तान में इस्तेमाल की जाएगी। कहने के लिए इलाके में लोकल गवर्नमेंट भी है, लेकिन हकीकत में पाकिस्तान के पास ही नियंत्रण है।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications