पाक दिवस पर श्रीनगर में पाकिस्‍तान के झंडे, क्‍या करेंगे पीएम मोदी

श्रीनगर। अलगाववादी नेता और दुख्‍तरान मिलात की नेता आसिया अंद्राबी और उनकी पार्टी दुख्‍तरान मिलात ने श्रीनगर की कई जगहों पर पाकिस्‍तान के झंडे फहराए हैं।

Asiya-andrabi-pakistan-flag-pak-day

मौका था पाक दिवस का और इस हर बार की तरह इस बार भी अंद्राबी ने पाक को समर्थन देने के अंदाज में यह कदम उठाया। इससे पहले पिछले वर्ष पाकिस्‍तान के स्‍वतंत्र‍ता दिवस के मौके पर भी आसिया ने पाक का झंडा फहराया था।

पिछले वर्ष भी पाक डे पर उन्‍होंने इसी तरह का कृत्‍य किया था। वहीं राजधानी दिल्‍ली में पाक डे के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

इसमें अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के शामिल होने की खबरें। गिलानी के साथ ही उनके समर्थकों को भी पाक उच्‍चायुक्‍त की ओर से हर बार की तरह इस बार भी कार्यक्रम में बुलाया गया है।

अभी यह साफ नहीं हैा कि इसमें जेकेएलएफ के फाउंडर यासीन मलिक इस कार्यक्रम में जाएंगे या नहीं।

माना जा रहा है कि यासीन अपने प्रतिनिधि को कार्यक्रम में भेज सकते हैं। पाकिस्तान के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए श्रीनगर में नजरबंद शब्बीर शाह और पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह को भी बुलावा भेजा गया है।

ऐसी खबरें भी हैं कि कश्मीरी पंडित लीडर भूषण लाल बजाज इकलौते कश्मीरी पंडित होंगे, जो कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+