जम्‍मू कश्‍मीर: पाकिस्‍तान ने पुंछ में फिर तोड़ा युद्धविराम, बीएसएफ जवान घायल, सेना दे रही जवाब

पुंछ। सोमवार को पाकिस्‍तान की सेना की ओर से लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर स्थित सेना की फॉरवर्ड पोस्‍ट्स और कुछ गांवों को निशाना बनाया गया। पाक की सेना ने युद्धविराम तोड़ते हुए छोटे हथियारों से फायरिंग की और मोर्टार गांवों पर दागे। इस घटना में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया है। वहीं दो नागरिकों के भी घायल होने की खबरें हैं। अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि पाकिस्‍तान ने एलओसी पर स्थित मनकोटे और कृष्‍णा घाटी सेक्‍टर में फायरिंग की। सेना की ओर से पाकिस्‍तान की इस फायरिंग का बराबर जवाब दिया जा रहा है।

poonch-pakistan

डेढ़ माह में 513 बार तोड़ा पाक ने युद्धविराम

पाकिस्‍तान की फायरिंग में जो दो आम नागरिक घायल हैं, उनके नाम मकसदू अहमद और आशिक हुसैन बताए जा रहे हैं। रविवार को भी पाकिस्‍तान की तरफ से लगातार फायरिंग की गई थी। इस फायरिंग में कृष्णा घाटी को खासतौर पर निशाना बनाया गया था और एक कर्नल रैंक के ऑफिसर इसमें घायल हो गए थे। इसके अलावा 25 वर्ष का एक पोर्टर राजौरी के करीब केरी सेक्‍टर में उस समय घायल हो गया जब एक मार्टारशेल उसके पास ही ब्‍लास्‍ट हो गया था।

पाकिस्‍तान ने पिछले डेढ़ माह में करीब 513 बार युद्धविराम का उल्‍लंघन किया है। एक सीनियर ऑफिसर की तरफ से बताया गया है कि भारत की तरफ से हुई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्‍तान को पांच से छह बार नुकसान उठाना पड़ा और उसके जवानों की मौत हुई है। 26 फरवरी को जब से भारत ने बालाकोट एयर स्‍ट्राइक में पाकिस्‍तान में जैश-ए-मोहम्‍मद के अड्डों को निशाना बनाया गया है, उसके बाद से पाक ने पुंछ और राजौरी में लगातार फायरिंग जारी रखी है। उसकी ओर से हुई इस गोलीबारी में जहां चार सैनिक शहीद हो चुके हैं और छह लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 50 से ज्‍यादा लोग इसमें घायल हो गए थे।

लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+