Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BSF की जवाबी कार्रवाई में 15 पाक रेंजर्स ढेर, पाकिस्तान ने नकारा

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए लगातार फायरिंग की जा रही है।

जम्मू। गुरुवार शाम से ही एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से जबरदस्त गोलाबारी हुई। पाक की ओर से लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघन का बीएसएफ जवानों ने मुंह तोड़ जवाब दिया।

बीएसएफ के एडीजी अरुण कुमार ने कहा कि पिछले 24 घंटे में बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में 15 पाक रेंजर्स मारे गए हैं उनके मुताबिक पाकिस्तानी एंबुलेंस में घायल जवानों को ले जाते देखा गया है और यही नहीं, जवाबी फायरिंग में शकरगढ़ में पाक रेंजर्स के चेकपोस्ट भी तबाह हो गया है और कई घरों में आग लग जाने की भी खबर है।

हालांकि पाकिस्तान ने भारत के दावे को खारिज किया है। पाकिस्तान की ओर से कहा गया कि सीमा पर उनके एक भी सैनिक की मौत नहीं हुई है।

 Pakistan army launches multiple attacks along LoC and international border, India retaliates aggressively

अपडेट

  • पाकिस्तान की तरफ से की जा रही इस नापाक हरकत में दो भारतीय सेना के जवान शहीद हुए हैं
  • भारत की ओर से जवाबी हमले में पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है।
  • लगातार हो रही गोलाबारी से यहां के स्थानीय लोग काफी दहशत में हैं।
  • बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी रेंजर्स भी मारा गया है।
  • हीरानगा सेक्टर पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग में एक 12 साल की बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई है।
  • बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • बीएसएफ के जबर्दस्त पलटवार में एक पाक रेंजर मारा गया और कई जख्मी हुए हैं।
  • शकरगढ़ में पाक रेंजर्स के चेकपोस्ट भी तबाह हो गया है।
  • साथ ही कई घरों में आग लग जाने की खबर आई है।
  • सेना ने सीमावर्ती गांवों को खाली करा लिया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।
  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बीएसेफ के डीसी से भी बात की है। गृहमंत्री ने उन्हें कहा कि वो देशहित को ध्यान में रखते हुए एक्शन लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+