'मैं बहुत दुखी हूं, पछतावा हो रहा...', पाकिस्तान गई अंजू अब क्यों हो रही हैं परेशान

Anju in Pakistan News: भारतीय नागरिक अंजू पाकिस्तान में जाने और इस्लाम धर्म अपनाकर अपने दोस्त नसरुल्लाह से शादी करने के बाद अब वहां परेशान हो रही हैं। भारत के राजस्थान की रहने वाली अंजू जुलाई में अपने बच्चों और पति को झूठ बोलकर वीजा लेकर पाकिस्तान चली गईं। लेकिन अब उन्होंने कहा है वह पाकिस्तान में दुखी हैं।

अंजू ने कहा कि वह बहुत दुखी हैं, उन्हें पछतावा हो रहा है कि उनकी वजह से भारत में उनके परिवार को काफी परेशान किया जा रहा है। अंजू पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने गई थीं लेकिन कुछ दिनों बाद उन्होंने इस्लाम अपनाकर उनसे शादी कर ली।

Anju in Pakistan News

क्यों दुखी है अंजू

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक अंजू ने कहा,''पाकिस्तान में सारी चीजें, बहुत पॉजिटिव है। मैं यहां किसी और प्लानिंग से आई थी। लेकिन मैंने जो सोचा था उसकी जगह कुछ और हो गया। मैं मानती हूं कि कुछ-न-कुछ मेरे से भी गलती हो गई है। क्योंकि पाकिस्तान में जो कुछ भी हुआ, उसकी वजह से भारत में मेरे परिवार को बहुत परेशान और जलील किया गया है।''

अंजू ने कहा, ''भारत में मेरे परिवार के साथ जो कुछ भी हुआ, वो सब मेरी गलती है। मेरी वजह से आज मेरे परिवार वाले बहुत दुखी हैं। जिसकी वजह से मुझे भी बहुत दुख हो रहा है। एक बात जो मुझे परेशान कर रही है, वो ये कि मेरे बच्चे, मेरे बारे में क्या सोच रहे होंगे। मुझे अब कहीं-न-कहीं पछतावा हो रहा है।''

अब भारत जाना चाहती हैं अंजू

अंजू ने कहा, ''अब मैं कैसे भी करके भारत जाना चाहती हूं। मैं बस जल्द से जल्द भारत पहुंचकर अपने परिवार से मिलना चाहती हूं। मैं वहां जाकर हर चीज फेस कर लूंगी। मेरे पास मेरे परिवार वालों के सवालों के जवाब हैं। मैं उनको बताना चाहती हूं कि मेरे साथ कोई भी जबरदस्ती नहीं की गई है। मैंने जो कुछ भी किया, वो सब मेरा फैसला था। अब मैं मीडिया के दबाव की वजह से भारत वापस नहीं जा पा रही हूं। मैं अपने बच्चों से मिलना चाहती हूं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+