मुर्शरफ के एजेंडे पर पाक सेना, लगातार बॉर्डर पर हो रही फायरिंग

जम्‍मू। पिछले 72 घंटों में पाक सेना ने पांच बार सीजफायर का उल्‍लंघन किया है। पाक मानों शांत बैठने को तैयार नहीं है। एक माह की खामोशी के बाद पाकिस्‍तान की ओर से सीमा पर फिर से लगातार गोलीबारी को अंजाम दिया जा रहा है।

ceasefire violations by pakistan

रविवार भी बरसीं गोलियां

रविवार सुबह भी पाकिस्तानी सेना ने सीज फायर का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले के मेंढर और सावजियां सेक्टर में भारी गोलीबारी की।

शुक्रवार रात को सीज फायर का उल्लंघन करके पाक सेना एलओसी पर फायरिंग की, इस फायरिंग के दौरान दो लोग घायल हो गए थे। भारतीय सेना भी पाकिस्तानी सेना द्वारा सीज फायर के उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

सेना के सूत्रों के मुताबिक पाक सेना की ओर से ऐसी हरकतें होने पर भारतीय सेना पूरी मुस्‍तैदी से जवाब दे रही है।

शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर पाक सैनिकों ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की थी जिसमें एक की मौत हो गई थी और चार अन्य लोग घायल हो गए थे।

पाकिस्तान ने इससे पहले 30 सितंबर और एक अक्टूबर को सीज फायर का उल्लंघन किया था। पाक सेना द्वारा सीज फायर का उल्लंघन की यह पहली घटना नहीं है।

इस साल पाक सेना 15 अगस्त से लगातार जम्मू-कश्मीर में सीज फायर का उल्लंघन कर रही है। एक महीने तक सीमा पर शांति रहने के बाद पाक सेना ने फिर दोबारा से सीमा पर फायरिंग शुरू कर दी।

पाक सेना को उकसा रहे हैं मुर्शरफ

पाकिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति परवेज मुर्शरफ का वह बयान जिसमें उन्‍होंने भारतीय सेना को नसीहत दी है कि वह पाक सेना के सब्र का इम्तिहान न ले, शायद पाक सेना को उकसाने के लिए दिया गया बयान लगता है। मुर्शरफ का यह बयान सीजफायर उल्‍लंघन के दौरान ही आया है।

आपको बता दें कि जहां मुर्शरफ कारगिल वॉर के समय पाक सेना के अध्‍यक्ष थे तो नवाज शरीफ पाक के प्रधानमंत्री थे। शरीफ जहां आज फिर से पाक के प्रधानमंत्री हैं तो वही मुर्शरफ पाक में अपनी जमीन को मजबूत करने की कोशिशों में लगे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+