क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

पाकिस्तान की नापाक हरकत, 36 भारतीय मछुआरों को किया अगवा

Google Oneindia News

राजकोट (गुजरात)। पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत को अंजाम देते हुए 36 भारतीय मछुआरों को अगवा कर लिया है। इन मछुआरों के साथ-साथ 6 नावों को भी पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा से अपने कब्जे में ले लिया है।

fisherman

अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के करीब से किया गिरफ्तार

पाकिस्तान मरीन सेक्युरिटी एजेंसी (पीएमएसए) ने 36 मछुआरों को 6 नावों के साथ अपने कब्जे में ले लिया है। पाकिस्तान ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा से पकड़ लिया।

<strong>नवजोत सिंह सिद्धू ने औपचारिक रूप से BJP से दिया इस्तीफा</strong>नवजोत सिंह सिद्धू ने औपचारिक रूप से BJP से दिया इस्तीफा

पोरबंदर मछुआरा समिति के अध्यक्ष भरत मोदी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान द्वारा पकड़ी गई सभी नाव पोरबंदर के पते रजिस्टर्ड हैं।

भरत मोदी ने बताया कि पकड़े गए मछुआरे कहां के रहने वाले इस पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

8 सितंबर को भी 6 मछुआरों को किया था अगवा

16 अगस्त को मछली पकड़ने के सत्र की शुरूआत के बाद ये दूसरा मौका है जब पाकिस्तान ने गुजराती मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

<strong>27,000 किलोमीटर लंबा इकनॉमिक कॉरिडोर बनाएगी भारत सरकार, 5 फायदे</strong>27,000 किलोमीटर लंबा इकनॉमिक कॉरिडोर बनाएगी भारत सरकार, 5 फायदे

इससे पहले 8 सितंबर को भी 6 मछुआओं और एक नाव को पाकिस्तान ने पकड़ लिया था। उस समय पकड़े गए मछुआरे जूनागढ़ जिले के मंगरोल कस्बे के रहने वाले थे।

जनवरी 2016 से अबतक करीब 255 मछुआरों को पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के करीब से पकड़ा है। इन मछुआरों में अधिकतर गुजरात के तटीय इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनमें सौराष्ट्र अहम है।

Comments
English summary
Pakistan Marine Security Agency abducted 36 fishermen with their six boats near IMBL.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X