शशि थरूर पर पाकिस्तान के कॉमेडियन ने बनाया मजेदार वीडियो, सांसद ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर अपनी तेज इंग्लिश के लिए जाने जाते हैं। भारत के अलावा पाकिस्तान में भी उनकी इंग्लिश को काफी पसंद किया जाता है, जिसका हाल ही में एक ताजा उदाहरण देखने को मिला, जहां पाकिस्तान के कॉमेडियन अकबर चौधरी ने शशि थरूर की इंग्लिश पर एक वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब खुद सांसद ने वीडियो को रिट्वीट कर कॉमेडियन को जवाब दिया है।

comedian

इस वीडियो का टॉपिक- 'शशि थरूर की तरह इंग्लिश कैसे बोलें' था। जिसमें पहले स्टेप में अकबर ने बताया कि ऑक्सफोर्ड की डिक्शनरी को जूसर में डालकर जूस बना लें और फिर उसे पी लें। इसके बाद स्टेप 2 में ग्लूकोज की तरह ऑक्सफोर्ड की डिक्शनरी खून में डलवा लें। वहीं तीसरे स्टेप में उन्होंने बताया कि ऑक्सफोर्ड की डिक्शनरी को कूटकर ड्रग्स की तरह लिया जा सकता है। तीनों स्टेप के बाद अकबर थरूर के वीडियो पर लिप्सिंग करने लगते हैं। अकबर का ये वीडियो वैसे तो सिर्फ 35 सेकेंड का ही था, लेकिन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

अकबर ने वीडियो को पोस्ट करते हुए शशि थरूर को टैग किया। जिस पर 4 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए शशि थरूर ने हंसने वाला इमोजी बनाया। इसके बाद लिखा कि अकबर अगला वीडियो अपने प्रधानमंत्री इमरान खान पर बनाएं, प्लीज। शशि थरूर के अलावा इंडियन बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा, हर्ष गोयनका जैसी हस्तियों में भी इस वीडियो को शेयर किया। कुछ ट्विटर यूजर्स का कहना है कि थरूर के पास इतने इंग्लिश के शब्द हैं, कि वो अपनी खुद की डिक्शनरी बना सकते हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि अपने ऊपर बने मजाकिया वीडियो पर थरूर ने बहुत ही शालिनता से जवाब दिया। साथ ही बॉर्डर उस पार के नेता को टैग कर अपनी हिम्मत दिखाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+