पाकिस्तानी सेना की साजिश से हुआ पहलगाम आतंकी हमला, 26/11 जैसी थी प्लानिंग: रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भयावह आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का हाथ था -और ये सारा ऑपरेशन पाकिस्तान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व के निर्देश पर अंजाम दिया गया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला मुंबई हमले (26/11) की तर्ज पर तैयार किया गया था और इसे पूरी तरह पाकिस्तानी आतंकियों ने अंजाम दिया ताकि साजिश को सीक्रेट रखा जा सके और किसी भी कश्मीरी आतंकी को शामिल न किया जाए। सूत्रों के मुताबिक ह हमला, जिसमें बैसरन मैदानी इलाकों में लोगों से उनका धर्म पूछकर उन्हें निशाना बनाया गया था, पूरी तरह से पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा किया गया था और साजिश की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए किसी भी कश्मीरी आतंकवादी को योजना में शामिल नहीं किया गया था।

Pahalgam Terror Attack

पहलगाम हमले की साजिश और नेतृत्व

पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड सुलेमान था, जो पाकिस्तानी स्पेशल फोर्सेस का पूर्व कमांडो बताया जा रहा है। वह लश्कर के मुरिदके स्थित कैंप में आतंकियों को ट्रेनिंग देता था और 2022 में जम्मू क्षेत्र से LOC पार कर भारत में घुसा था। हमले में उसके साथ दो अन्य पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल थे, जिनकी पहचान रिपोर्ट में उजागर नहीं की गई है।

पहलगाम हमले से पहले की गतिविधियां

15 अप्रैल 2025 को सुलेमान त्राल के जंगलों में देखा गया था, जिससे यह अंदेशा है कि वह हमले से एक हफ्ते पहले से ही बैसरन मैदान के आसपास मौजूद था। आतंकियों ने लोगों से धर्म पूछकर उन्हें निशाना बनाया, जिससे साफ है कि यह सुनियोजित नरसंहार था।

पिछली साजिशों में भी शामिल रहा पहलगाम का मास्टरमाइंड सुलेमान

रिपोर्ट के मुताबिक पहलगाम का मास्टरमाइंड सुलेमान अप्रैल 2023 में पूंछ में सेना के ट्रक पर हुए हमले में भी शामिल था, जिसमें 5 जवान शहीद हुए थे। हमले के बाद वह करीब दो साल तक छिपा रहा।

पहलगाम हमले में स्थानीय मददगारों की सीमित भूमिका

NIA द्वारा गिरफ्तार दो स्थानीय व्यक्ति -परवेज अहमद जोठार और बशीर अहमद जोठार, ने आतंकियों को खाना, पनाह और संसाधन मुहैया कराए थे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि पाकिस्तानी आतंकी यहां किसी आतंकी हमले की योजना बना रहे हैं।

भारतीय सेना का जवाब -ऑपरेशन 'सिंदूर'

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 7 मई 2025 को भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया, जो 10 मई तक चला। इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया और पाकिस्तानी एयरबेस पर भी हमला किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+