Pahalgam Attack: 'पाकिस्तान में पानी की एक बूंद भी नहीं जाने देंगे', सिंधु जल को लेकर मंत्री का बड़ा ऐलान
Pahalgam attack: भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में सिंधु जल संधि को निलंबित करते हुए पाकिस्तान को पानी का प्रवाह रोकने की घोषणा की है। वहीं सिंधु जल संधि को निलंबित करने के बाद शुक्रवार को जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया।
इस बैठक के बाद केंद्रीय जल मंत्री पाटिल ने कहा पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले में 26 निर्दोश लोग मारे गए। उन्होंने कहा इस हमले में पाकिस्तान की कथित भूमिका के प्रतिशोध के रूप में हम पानी की एक भी बूंद पाकिस्तान में नहीं जाने देंगे।

केंद्रीय मंत्री ने पाटिल ने ट्वीट करते हुए लिखा "सिंधु जल संधि पर मोदी सरकार द्वारा लिया गया ऐतिहासिक फैसला पूरी तरह से सही और राष्ट्र हित में है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सिंधु नदी का एक बूंद पानी भी पाकिस्तान न जाए।"
गौरतलब है कि 1960 में स्थापित सिंधु जल संधि दशकों से भारत और पाकिस्तान के बीच जल-बंटवारे की व्यवस्था की आधारशिला रही है लेकिन हाल ही में पहलगाम आतंकवादी हमले ने भारत को इस समझौते का पुनर्मूल्यांकन कर ये संधि निलंबित करने के लिए मजबूर किया।
बता दें केंदीय मंत्री अमित शाह के साथ बैठक हुई जिसमें विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों पर चर्चा की गई, साथ ही अमित शाह के सुझावों पर भी चर्चा की गई, जिसका उद्देश्य भारत के निर्णय को प्रभावी ढंग से लागू करना था।
इस बैठक के बाद ही सीआर पाटिल ने बाद में एक्स पर पोस्ट करके सरकार के संकल्प को व्यक्त किया, जिसमें संधि को निलंबित करने के निर्णय को "कानूनी और राष्ट्रीय हित में" बताया गया। सरकार ने यह भी संकेत दिया है कि वह निर्णय के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए दीर्घकालिक रणनीति पर काम कर रही है।
वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सिंधु जल संधि को अपने क्षेत्र के लोगों के लिए "सबसे अनुचित दस्तावेज़" करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications