Pahalgam Attack: 'आतंकियों के आकाओं को नहीं बख्शेगा हिंदुस्तान', पहलगाम हमले पर राजनाथ सिंह की पाक को दो टूक

Pahalgam Attack Rajnath Singh Warns Pakistan: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम स्थित बैसरन मैदान में हुए एक भयावह आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया। पर्यटकों से गुलजार इस खूबसूरत स्थल पर अचानक हुई गोलीबारी में 28 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई, जिनमें दो विदेशी पर्यटक भी शामिल थे, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।

चश्मदीदों के अनुसार, इस हमले में आतंकवादियों ने पीड़ितों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर चुनकर निशाना बनाया जो इस घटना को और भी अधिक भयावह बनाता है।

Rajnath-Singh-Pakistan-warning

Pahalgam Attack पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कड़ा रुख

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के आतंकवादियों और साजिशकर्ताओं को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि

बुधवार, 23 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आतंकवादियों और उनके संरक्षकों के खिलाफ सख्त शब्दों में बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत केवल उन आतंकियों तक ही नहीं पहुंचेगा जिन्होंने सीधे हमला किया, बल्कि उन सभी लोगों तक भी पहुंचेगा जिन्होंने इस हमले की साजिश रची और उसे अंजाम देने में सहायता की।

उन्होंने कहा की भारत उन सभी लोगों की पहचान करेगा और उन्हें न्याय के कटघरे में लाएगा जिन्होंने इसके खिलाफ साजिश रची थी। राजनाथ सिंह ने कहा कि हम न केवल उन लोगों तक पहुंचेंगे जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है, बल्कि उन लोगों तक भी जो पर्दे के पीछे बैठकर भारत की धरती पर इस तरह के नापाक कृत्य की योजना बनाते हैं। उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत की आतंकवाद के प्रति शून्य-सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति में कोई बदलाव नहीं होगा और सरकार हर जरूरी व उचित कदम उठाएगी।

Pahalgam terror Attack पर उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक

राजनाथ सिंह ने वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें जम्मू-कश्मीर की वर्तमान सुरक्षा स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एके सिंह मौजूद थे।

करीब ढाई घंटे तक चली इस बैठक में, रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों को अपनी युद्ध तत्परता (combat readiness) बढ़ाने और घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों की तीव्रता बढ़ाने का निर्देश दिया।

Pahalgam Attack पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सख्त संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हमले की निंदा करते हुए आतंकवादियों को चेताया कि उनके अपराध किसी भी सूरत में माफ नहीं किए जाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक संदेश पोस्ट किया और कहा,

"उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।"

प्रारंभिक जांच और खुफिया एजेंसियों की रिपोर्टों के अनुसार, इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकी पाकिस्तान-प्रेरित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) से जुड़े थे। यह वही संगठन है जो पिछले कुछ वर्षों में कश्मीर घाटी में कई लक्षित हत्याओं और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+