पहलगाम अटैक पर कांग्रेस नेताओं के बिगड़े बोल! पार्टी आलाकमान ने जारी किया सख्त आदेश, तय नीति से परे ना दें बयान
Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। घटना के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है। भारत सरकार इसपर कड़ा रूख अपनाते हुए बड़े कदम उठा रही है।
इस बीच, कांग्रेस पार्टी भी हमले को लेकर चर्चा में आ गई है, लेकिन एक अलग वजह से। पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा दिए गए भिन्न-भिन्न बयानों ने कांग्रेस के आधिकारिक रुख को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा कर दी। हालात को संभालते हुए अब कांग्रेस नेतृत्व ने अपने सभी नेताओं को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे पार्टी की तय नीति से हटकर कोई भी टिप्पणी न करें।

नेताओं के बयान से मची थी हलचल
सूत्रों के अनुसार, कुछ कांग्रेस नेताओं के बयान हमले को लेकर पार्टी के आधिकारिक रुख से अलग थे, जिससे विवाद खड़ा हो गया। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने नाराजगी जताई है।
ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले पर विवादित बयान के बाद वाड्रा ने दी सफाई,
आधिकारिक बयान जल्द जारी होगा
पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जल्द ही एक आधिकारिक बयान जारी कर पार्टी का स्पष्ट रुख सामने रखने की तैयारी कर रही है। साथ ही, जिन नेताओं ने पार्टी लाइन से अलग बयान दिए हैं, उन्हें आंतरिक रूप से फटकार लगाई गई है।
आगे से सख्ती से पालन का आदेश
कांग्रेस नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि अब से पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ा कोई भी बयान पार्टी के तय रुख के अनुसार ही दिया जाएगा। किसी भी तरह की भटकाव भरी टिप्पणी को सख्ती से रोका जाएगा।
पहलगाम हमले से जुड़ी अन्य खबरें












Click it and Unblock the Notifications