'पद्मावत' नाम से रिलीज होगी 'पद्मावती', राजस्थान सरकार फिर भी नहीं मानी

नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' 25 जनवरी को रिलीज होगी। काफी समय से विवाद में घिरी पद्मावती को सेंसर बोर्ड की इजाजत के बाद 25 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म की रिलीज डेट के साथ ही राजस्थान सरकार ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में फिल्म को रिलीज करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। राजस्थान के गृह मंत्री गुलाबचंद ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुराने आदेश को ही जारी रखा जाएगा और राज्य में फिल्म को रिलीज नहीं किया जाएगा। वसुंधरा राजे ने भी कहा है कि लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए फिल्म को राज्य में रिलीज नहीं किया जाएगा।

फिल्म में 5 कट लगाए गए हैं

फिल्म में 5 कट लगाए गए हैं

पहले इस फिल्म को एक दिसंबर को रिलीज होना था लेकिन इस फिल्म को लेकर भाजपा के नेताओं और करणी सेना के बवाल के बाद फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया था। खबर के मुताबिक फिल्म में 5 बड़े संशोधन किए गए हैं, जिसके बाद फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म में संशोधन सेंसर बोर्ड के पैनल के कहने पर किया गया है, इस पैनल में इतिहासकार भी शामिल थे।

फिल्म का नाम होगा पद्मावत

फिल्म का नाम होगा पद्मावत

फिल्म की शुरुआत में एक डिस्क्लेमर आएग जिसमें यह बताया जाएगा कि फिल्म ऐतिहासिक तथ्यों की सत्यता का दावा नहीं करती है। दूसरा चेंज फिल्म का नाम 'पद्मावति' ना होकर अब 'पद्मावत' होगा। फिल्म के फेमस गाने 'घूमर' में बदलाव तीसरा चेंज फिल्म के फेमस गाने 'घूमर' में हुआ है और चौथा चेंज ऐतिहासिक स्थलों में बदलाव किया गया है और पांचवा अहम बदलाव है फिल्म के बीच में भी एक डिस्क्लेमर आएगा कि ये फिल्म सती प्रथा का समर्थन नहीं करती है।

रिलीज हुई पद्मावती तो तोड़ डालेंगे एक-एक सिनेमा हॉल: करणी सेना

रिलीज हुई पद्मावती तो तोड़ डालेंगे एक-एक सिनेमा हॉल: करणी सेना

इससे पहले सेंसर बोर्ड की तरफ से संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को सेंसर बोर्ड की तरफ से हरी झंडी मिलने की खबरों पर करणी सेना ने धमकी दी है कि फिल्म रिलीज हुई तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। राजपूत करणी सेना के सुखदेव सिंह गोगामेदी का कहना है कि फिल्म का रिव्यू करने के लिए बनी कमिटी ने इसका विरोध किया था, ऐसे में फिल्म को रिलीज नहीं किया जा सकता है। करणी सेना ने धमकी दी है कि देश में जिस भी सिनेमा हॉल में पद्मावती दिखाई जाएगी उसे जला कर तहस-नहस कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+