Padmavati Controversy: दीपिका पर पहली बार बोलीं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, विवाद पर कही ये बात

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती पर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर जहां फिल्म इंडस्ट्री के अधिकतर लोग चुप हैं, वहीं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर उनके बचाव में उतरी हैं। मानुषी ने दीपिका पादुकोण का बचाव करते हुए कहा है कि भारतीय महिलाएं हमेशा से ही चुनौतियों को स्वीकार करती आई हैं।

Manushi Chhillar Supports Deepika Padukone

मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' पर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर जहां फिल्म इंडस्ट्री के अधिकतर लोग चुप हैं, वहीं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर उनके बचाव में उतरी हैं। मानुषी ने दीपिका पादुकोण का बचाव करते हुए कहा है कि भारतीय महिलाएं हमेशा से ही चुनौतियों को स्वीकार करती आई हैं। फिल्म 'पद्मावती' पर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है लेकिन सबसे ज्यादा निशाना अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को बनाया जा रहा है।

"देश की महिलाओं में समान बात"

मिस वर्ल्ड 2017 का ताज अपने नाम कर मुंबई लौटीं मानुषी छिल्लर सोमवार को पहली बार मीडिया से रूबरू हुईं। महिलाओं के हक में काम करने वाली मानुषी से फिल्म पद्मावती की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को मिल रही धमकियों के बार में जब पूछा गया तो उन्होंने बड़ी सीधी बात कही। मानुषी ने कहा कि इस देश की महिलाओं में एक समान बात है।

मानुषी ने दीपिका का किया सपोर्ट

मानुषी ने दीपिका का किया सपोर्ट

मानुषी ने कहा, 'हम चुनौतियों को स्वीकार कर उनका डटकर सामना करते हैं। हमें अच्छे से मालूम है कि ये समाज महिलाओं के अनुकूल नहीं है लेकिन फिर भी हम दूसरी महिलाओं में आत्मविश्वास भरने का काम करते हैं।' मानुषी ने कहा कि दीपिका जिस तरह से मिल रही धमकियों को हैंडल कर रही हैं वो काबिल-ए-तारीफ है।

नहीं खत्म हो रहा फिल्म का विरोध

नहीं खत्म हो रहा फिल्म का विरोध

स्मॉग और अस्थमा के बाद अब दिल्ली हुई मोटापे का शिकार, खतरे में भविष्य!फिल्म पद्मावती पर पिछले एक महीने से पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। पहले राजपूत करणी सेना ने संजय लीला भंसाली पर इतिहास से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए फिल्म का बहिष्कार करना शुरू किया था लेकिन फिर इसमें कई बड़े नेता भी सुर मिलाते गए। संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण का सिर कलम करने वालों पर करणी सेना ने इनाम भी रखा है।

इन प्रदेशों में बैन हुई फिल्म

इन प्रदेशों में बैन हुई फिल्म

देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट भी नहीं मिला है और हो सकता है कि इसमें 68 दिन का समय लग जाए। फिल्म मध्य प्रदेश, यूपी, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में बैन हो चुकी है।

फिल्म पर जारी है विवादित बयान

फिल्म पर जारी है विवादित बयान

योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, कैप्टन अमरिंदर सिंह से लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह तक फिल्म का विरोध कर रहे हैं। भाजपा नेता ने तो यहां तक बयान दे दिया है कि अगर फिल्म रिलीज हुई तो सिनेमाघरों को आग लगा दी जाएगी। हरियाणा के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर सूरजपाल सिंह अमू ने कहा, 'हिंदुस्तान के सारे सिनेमा हॉल्स में स्वच्छता अभियान चलाएंगे। एक-एक स्क्रीन को आग लगाने की ताकत रखता है क्षत्रीय समाज और इस देश का नौजवान।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+