अहमदाबाद में बैन फिल्म पद्मावत का गाना 'घूमर' बजा कर हुआ बेंजामिन नेतन्याहू का स्वागत
अहमदाबाद में बैन फिल्म
अहमदाबाद। संजय लीला भंसाली कृत फिल्म पद्मावत पर भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में बैन करने की होड़ मची हुई है वहीं दूसरी ओर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यक्रम में फिल्म का गाना घूमर बजाए जाने का मामला सामने आया है। बता दें कि पद्मावत की रिलीज गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में प्रतिबंधित कर दी गई है। गौरतलब है कि बुधवार (17 जनवरी) को गुजरात स्थित अहमदाबाद में थे। यहां उनके स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसी दौरान कलाकारों के समूह ने पद्मावत फिल्म के घूमर गाने पर प्रस्तुति दी। बता दें कि फिल्म को राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और हरियाणा ने अपने यहां बैन कर दिया है। ये सभी 6 राज्य भाजपा शासित राज्य हैं।

मोदी और नेतन्याहू ने रोड शो भी किया
बता दें कि आज मोदी और नेतन्याहू ने रोड शो भी किया जिसकी दूरी लगभग 8 किमी लंबा था। पूरे रास्ते में सड़क किनारे लगभग 50 मंच तैयार किये गए थे। इन मंचों से विभिन्न राज्यों और जातीय समूहों की मंडलियों ने मेहमानों का स्वागत करने के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने बीस मिनट आश्रम में बिताए और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

25 जनवरी को रिलीज होगी पद्मावत
संजय लीला भंसाली ने सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने के बाद फिल्म को 25 जनवरी को रिलीज करने का फैसला लिया है। भंसाली ने फिल्म का नाम भी 'पद्मावती' से बदलकर 'पद्मावत' कर दिया है। खबरों की मानें तो फिल्म में काफी कट्स भी लगे हैं। इसके साथ ही फिल्म से पहले एक बड़ा सा डिस्क्लेमर भी जारी किया गया है। इतना सब करने के बावजूद फिल्म पर संकटों का साया बरकरार है। फिल्म को 6 राज्यों में बैन कर दिया गया है।

देशभर में विरोध प्रदर्शन
अब मेकर्स के पास सुप्रीम कोर्ट के अलावा कोई विकल्प ही नहीं बचा है।फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होनी थी लेकिन राजपूत करणी सेना ने देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण का सिर कलम कर लाने वाले पर ईनाम भी रखा गया था। आक्रामक विरोध प्रदर्शन और सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट न मिलने के कारण फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज नहीं हो पाई थी। अब फिल्म 25 जनवरी को 'पैडमैन' और 'अय्यारी' के साथ रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications