Padmashree Awards: भारत के 'सेब सम्राट', कुवैत की योगा ट्रेनर को मिलेगा पद्मश्री, लिस्ट में 113 नाम शामिल
Padmashree Awards 2025: गणतंत्र दिवस से ठीक पहले केंद्र सरकार शनिवार को पद्मश्री पुरस्कार 2025 की सूची जारी की। लिस्ट में कई ऐसी हस्तियों शामिल किया गया है, जो गुमनाम जैसी लाइफ जी रहे हैं। पद्मश्री पुरस्कारों की सूची में कुवैत की योगा ट्रेनर के अलावा सेब सम्राट के नाम से फेमस हुए बिलासपुर के सेब किसान हरिमन शर्मा की भी नाम शामिल है। इसके अलावा ब्राजील के मैकेनिकल इंजीनियर से हिंदू आध्यात्मिक गुरु बने जोनास, तवील में विशेषज्ञता रखने वाले वादक पी. दचनामूर्ति समेत कई दिग्गज हस्तियों का नाम पद्मश्री पुरस्कारों की लिस्ट में शामिल है।
गृह मंत्रालय की ओर साझा की गई जानकारी के मुताबिक पद्म पुरस्कार 2025 के लिए कुल 139 हस्तियों का चयन हुआ है। लिस्ट 7 लोगों को पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 दिग्गज हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। भारत के करीब 30 गुमनाम प्रतिभाओं को भी उनकी उपलब्धियों और योगदानों के लिए ये सम्मान दिया जा रहा है।

गणतंत्र दिवस से पहले केंद्र सरकार ने शनिवार को पद्म पुरस्कार 2025 से सम्मानित होने वाले नामों की घोषणा की है। दरअसल, देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं, जिसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार शामिल है।यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित करने लिए है।
पद्मश्री पुरस्कारों की लिस्ट में कुवैत की योग की प्रैक्टिशनर शेखा ए जे अल सबाह, बिलासपुर के सेब किसान हरिमन शर्मा (सेब सम्राट) को भी पद्मश्री पुरस्कार मिलने जा रहा है। ब्राजील के वेदांत गुरु जोनास मासेटी, तवील थलाइवा के पी. दचनामूर्ति, सरवाइकल कैंसर योद्धा नीरजा भटला का नाम पद्मश्री पुरस्कारों लिस्ट में है।
पद्मश्री अवार्ड की लिस्ट में ये प्रमुख नाम शामिल-
शेख ए जे अल सबाह (योगा ट्रेनर)
48 वर्षीय शेख ए जे अल सबाह को मेडिसिन (योग) श्रेणी में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। अल सबाह कुवैत की योग प्रैक्टिशनर हैं, जिन्होंने कुवैत में योग शिक्षा लाइसेंस लॉन्च किया। शेखा ने 'दारात्मा' की स्थापना की है। ये कुवैत का पहला लाइसेंस प्राप्त योग स्टूडियो है। इसके अलावा उन्होंने कुवैत में शेम्स यूथ योगा की सह-स्थापना की, जो 0 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए एक व्यापक पाठ्यक्रम प्रदान करता है। 2021 में योमनक लिल यमन लॉन्च किया, जो यमनी शरणार्थियों और आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों के लिए एक फंडरेजर है। शेखा ने 2020 में महामारी राहत के तहत कुवैत के वंचित बच्चों को स्टडी मैटीरियल उपलब्ध कराता है।
हरिमन शर्मा (सेब सम्राट)
बिलासपुर के सेब किसान हरिमन शर्मा ने कम ठंडक वाली सेब की किस्म 'HRMN 99' विकसित की है, जो समुद्र तल से 1,800 फीट की ऊंचाई पर उगती है। HRMN 99 स्कैब रोग प्रतिरोधी सेब की किस्म है और भारत समेत अन्य देशों में 14 लाख से अधिक पौधों के साथ 1 लाख से अधिक किसानों द्वारा लगाई गई है। राष्ट्रीय नवप्रवर्तन फाउंडेशन ने गोद लेने और फलने के अध्ययन के लिए सभी 29 राज्यों में 33,000 HRMN-99 पौधे लगाए। भारत, नेपाल, बांग्लादेश, जाम्बिया और जर्मनी में 1 लाख से अधिक किसानों द्वारा बागों की स्थापना का नेतृत्व किया, 6,000 से अधिक किसानों को 1.9 लाख से अधिक सेब के पौधे वितरित किए।
जोनास मासेटी
जोनास मासेटी ब्राजील के वेदांत गुरु हैं। वे इससे पहले पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर थे। जोनास ने भारतीय अध्यात्म, दर्शन और संस्कृति को बढ़ावा दिया. सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करते हुए, उन्होंने वेदांत ज्ञान पर वैश्विक स्तर पर शिक्षा को सुलभ बनाया। उनकी सांस्कृतिक शिक्षा और आध्यात्मिक विकास की इस यात्रा में 1.5 लाख छात्रों तक पहुंच चुके हैं। 'विश्वनाथ' के नाम से जाने जाते हैं। वे वेदांत और भगवद गीता के उनके शिक्षण के लिए जाने जाते हैं।
ये नाम भी पद्मश्री पुरस्कारों की लिस्ट में शामिल
हरियाणा के कैथल जिले के रहने वाले दिव्यांग तीरंदाज हरविंदर सिंह, नागालैंड के नोकलाक के फल किसान हैंगथिंग, भोजपुर के समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता भीम सिंह भावेश, निमाड़ी और खरगोन के 5 दशकों से अधिक पुराने हिंदी लेखक जगदीश जोशीला, सिक्किमी नेपाली लोक संगीत और नृत्य परंपराओं को संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए गंगटोक के बहुमुखी लोक कलाकार नरेन गुरुंग, प्रसिद्ध निर्गुण लोकगायक भेरू सिंह चौहान, नशामुक्ति और सामाजिक सुधार के लिए जुमदे योमगाम गामलिन, घुमंतू समाज के गोंधली लोक उस्ताद वेंकप्पा अंबाजी और उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर युगल पति-पत्नी ह्यूग और कोलीन के पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications