Padmanabhaswamy temple ने इस वजह से केरल सरकार को 11.70 करोड़ रुपये चुकाने में जताई असमर्थता
Padmanabhaswamy temple ने इस वजह से केरल सरकार को 11.70 करोड़ रुपये चुकाने में जताई असमर्थता
नई दिल्ली। केरल का पद्मानाभस्वामी मंदिर जो कि देश के अमीर मंदिरों में से एक है लेकिन कोरोना में हुए लॉकडाउन के चलते सरकार को 11.70 करोड़ रुपये नहीं चुका पा रहा है। यही कारण है कि मंदिर प्रशासनिक समिति ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई है।मंदिर प्रशासन ने कोर्ट को दी गई अर्जी में लिखा है कि कोरोना के चलते मंदिर बंद रहा जिसके चलते दान नहीं आया जिस कारण केरल सरकार को ये धन नहीं चुका पा रहे हैं।
Recommended Video

समिति ने केरल सरकार को ये रकम चुकाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से समय मांगा है। परंतु सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश देने से इंकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि केरल सरकार इस पर फैसला करे। वहीं अब इस मामले में सितंबर में सुनवाई करेगी।
बता दें 13 जुलाई 2020 को केरल के तिरुवनन्तपुरम स्थित पद्मनाभस्वामी मंदिर के प्रबंधन और अधिकार को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया था। मंदिर के लिए प्रशासनिक और सलाहकार समिति का गठन किया था। कोर्ट ने आदेश दिया था कि सरकार मंदिर की सुरक्षा और रखरखाव के लिए खर्च देगी और इस रकम को मंदिर प्रशासन द्वारा बाद में मंदिर प्रशासन द्वारा दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications