8 महीने बाद जेल से बाहर आईं 'पैडमैन' फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा, अक्षय से है खास कनेक्शन

मुंबई। तीन-तीन फिल्मों के लिए नेशनल अवार्ड जीतने वाली बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर और क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर प्रेरणा अरोड़ा पूरे 8 महीने के बाद जेल से बेल पर बाहर आई हैं, उनके ऊपर 31.6 करोड़ का फ्रॉड करने का आरोप है, मुंबई इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने प्रेरणा को अरेस्ट किया था क्योंकि उन्होंने वासु भगनानी से फिल्म 'पैडमैन' और 'केदारनाथ' के लिए पैसा उधार लिया था लेकिन उन्हें वापस नहीं किया था।

8 महीने बाद जेल से बाहर आईं प्रेरणा अरोड़ा

8 महीने बाद जेल से बाहर आईं प्रेरणा अरोड़ा

आपको बता दें कि प्रेरणा अरोड़ा के प्रोडक्शन हाउस ने 'रुस्तम', 'टॉयलेट एक प्रेम कथा', 'पैडमैन' और 'जी' जैसी प्रसिद्ध फिल्मों का निर्माण किया है, आम तौर पर मीडिया से दूर रहने प्रेरणा ने कहा कि ये दौर बहुत कठिन है उनके लिए, लेकिन अब वो वापस अपना काम शुरू करना चाहती हैं, प्रेरणा ने कहा कि मेरे मन में वासु के खिलाफ कुछ नहीं है। यह बहुत बड़ी गलती थी जो मैंने की बल्कि कई सारी। काश मेरे आस-पास भी कोई बड़ा मैंटॉर होता तो चीजे इस तरह से खराब नहीं होती।

प्रेरणा को है अपनी गलती का एहसास

प्रेरणा को है अपनी गलती का एहसास

इंटरव्यू के दौरान प्रेरणा ने अपने जेल में बिताए गए पलों को भी शेयर किया। उन्होनें बताया कि जेल में बिताए गए मेरे वक्त ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। मैंने वक्त और पैसे की अहमियत को समझा, मैंने भगवान में विश्वास करना शुरू कर दिया है, इसके साथ ही मैं अपने माता-पिता का शुक्रिया करना चाहती हूं जो बुरे समय में मेरे साथ खड़े हुए थे।

अक्षय कुमार से है प्रेरणा का स्पेशल कनेक्शन

अक्षय कुमार से है प्रेरणा का स्पेशल कनेक्शन

गौरतलब है कि धोखाधड़ी के केस में प्रेरणा के अवाला क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट डायरेक्टर्स अर्जुन कपूर और प्रोतिमा अरोड़ा शामिल थे। प्रेरणा का फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार से स्पेशल कनेक्शन है क्योंकि उनकी तीन हिट फिल्मों में अक्षय कुमार ने ही लीड रोल प्ले किया है।

यह पढ़ें: Howdy Modi के जवाब में शशि थरूर ने शेयर की नेहरू-इंदिरा की गलत फोटो, लोगों ने लगा दी क्ला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+