'पद्मावत' पर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक और याचिका खारिज, फिल्म के कुछ सीन हटाने की थी मांग
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें फिल्म पद्मावत के कुछ दृश्यों को हटाने की मांग की गई थी।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें फिल्म पद्मावत के कुछ दृश्यों को हटाने की मांग की गई थी। वकील मनोहर लाल शर्मा ने बीते गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी कि फिल्म पद्मावत के कुछ दृश्यों को हटा दिया जाए। वकील ने अपनी याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग भी की थी। सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इंकार करते हुए आज इस याचिका को खारिज कर दिया। गौरतलब है कि भारी विरोध के बीच गुरुवार को ही पद्मावत देशभर में रिलीज हुई थी।

फिल्म को लेकर हुआ था भारी विरोध
आपको बता दें कि फिल्म पद्मावत को लेकर राजपूत करणी सेना ने भारी हंगामा किया था। फिल्म के विरोध में देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए। हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में कई मॉल्स में आगजनी और तोड़फोड़ की गई। विरोध को देखते हुए ही इन राज्यों के सिनेमाघर मालिकों ने फिल्म ना दिखाने का फैसला किया। बिहार के पटना में भी सिनेमाघर मालिकों ने फिल्म को दिखाने से इंकार कर दिया।

चार राज्यों के खिलाफ अवमानना याचिका
इसके बाद हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश व गुजरात और करणी सेना के तीन सदस्यों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका भी दाखिल की गई थी। याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म को रिलीज करने और रिलीज के दौरान राज्यों को कानून-व्यवस्था कायम रखने का आदेश दिया था। इसके बावजूद हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में फिल्म को लेकर लगातार हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। ये चारों राज्य कानून व्यवस्था को कायम रखने में नाकाम साबित हुए हैं।

बच्चों की बस पर पथराव
वहीं फिल्म का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा के गुरुग्राम में स्कूली बच्चों की बस तक पर पथराव किया था। गुरुग्राम के एक स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रही इस बस पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। इस बस का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें बच्चे रोते हुए सुने जा सकते हैं। भीड़ ने बस पर पथराव किया। वीडियो में साफ दिख रहा था कि बच्चे और शिक्षक सीटों के बीच किसी तरह छिप कर बैठे हैं ताकि वो पत्थरों से बच जाएं।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications