शारदा सिन्हा समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री, यहां देखें पूरी लिस्ट
Padma Samman 2025: देश भर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का जश्न धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने 2025 के लिए प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों प्राप्त करने वाली हस्तियों के नामों की घोषणा कर दी है।
मोदी सरकार ने इस साल 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री पुरस्कार देने की घोषणा की है। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक सेवाओं आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाली हस्तियों को दिया जा रहा है।

जिन 7 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा रहा है उसमें प्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा का नाम भी शामिल है। दिवंगत गायक पंकज उधास को पद्म भूषण दिए जाने की घोषणा की गई है। इनके अलावा जिन हस्तियों को पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है उसमें गायक अरिजीत सिंह और नृत्यांगना ममता शंकर
समेत अन्य कई दिग्गज हस्तियों का नाम शामिल है।
पद्म विभूषण
- शारदा सिन्हा (मरणोपरांत)
- ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत)
- एमटी वासुदेवन नायर (मरणोपरांत)
- न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर (रिटायर्ड)
- कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया
- दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी
- लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम
पद्म भूषण
- ए सूर्य प्रकाश
- अनंत नाग
- बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत)
- जतिन गोस्वामी
- जोस चाको पेरियाप्पुरम
- कैलाश नाथ दीक्षित
- मनोहर जोशी (मरणोपरांत)
- नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी
- नंदमुरी बालकृष्ण
- पी आर श्रीजेश
- पंकज पटेल
- पंकज उधास (मरणोपरांत)
- रामबहादुर राय
- साध्वी ऋतंभरा
- एस अजित कुमार
- शेखर कपूर
- शोभना चंद्रकुमार
- सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत)
- विनोद धाम
पद्म श्री
- बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत)
- गायक पंकज उधास
- पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश
- अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय
- महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी
- अभिनेता एस. अजित कुमार
- अद्वैत चरण गडनायक
- अच्युत रामचन्द्र पालव
- अजय वी भट्ट
- अनिल कुमार बोरो
- अरिजीत सिंह
- अरुंधति भट्टाचार्य
- अरुणोदय साहा
- अरविन्द शर्मा
- अशोक कुमार महापात्रा
- अशोक लक्ष्मण
- आशुतोष शर्मा
- अश्विनी भिड़े देशपांडे
- बैजनाथ महाराज
- बैरी गॉडफ्रे जॉन
- बेगम बतूल
- भरत गुप्त
- भेरू सिंह चौहान
- भीम सिंह भावेश
- भीमव्वा डोड्डाबलप्पा शिल्लेक्यथारा
- बुधेन्द्र कुमार जैन
- सी एस वैद्यनाथन
- चैतराम देवचंद पँवार
- चंद्रकांत शेठ (मरणोपरांत)
- चंद्रकांत सोमपुरा
- चेतन ई चिटनीस
- डेविड आर सिम्लिह
- फिल्म निर्देशक शेखर कपूर के अलावा अन्य नाम शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications