नहीं रहे Padma Vibhushan शिव कुमार शर्मा, PM-CM ने जताया दुख
नई दिल्ली, 10 मई। आज भारतीय शास्त्रीय संगीत के लिए काला दिन है क्योंकि आज संगीत के पुरोधा कहे जाने वाले मशहूर संतूर वादक और Padma Vibhushan से सम्मानित पंडित शिव कुमार शर्मा ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। संतूर जैसे कठिन वाद्य यंत्र के जरिए पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाले शिवकुमार शर्मा का यूं जाना इंडियन क्लासिकल म्यूजिक का बहुत बड़ा नुकसान है, उनके निधन पर पीएम मोदी और सीएम योगी समेत संगीत की कई महान हस्तियों ने गहरा शोक प्रकट किया है।
Recommended Video

पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने Tweet किया है- 'पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन से हमारे cultural world को गहरा नुकसान पहुंचा है। उन्होंने संतूर को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाया। उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करता रहेगा। मुझे उनके साथ अपनी बातचीत अच्छी तरह याद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। शांति।'
सीएम योगी ने भी प्रकट किया शोक
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया- 'पद्म विभूषण' व 'पद्म श्री' से सम्मानित सुविख्यात संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा जी का निधन कला एवं संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।'
आलोक श्रीवास्तव ने प्रकट किया दुख
साहित्यकार गजलकार आलोक श्रीवास्तव ने Tweet किया-'संतूर सम्राट पंडित शिव कुमार शर्मा जी नहीं रहे. हमारी महान भारतीय शास्त्रीय संगीत परम्परा का एक सुरीला सितारा टूट गया. देवाधिदेव महादेव से उनकी आत्मा की शांति हेतु विनम्र प्रार्थना. 💐🙏'
'पद्म विभूषण' व 'पद्म श्री' से सम्मानित सुविख्यात संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा जी का निधन कला एवं संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 10, 2022
प्रभु श्री राम पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
Our cultural world is poorer with the demise of Pandit Shivkumar Sharma Ji. He popularised the Santoor at a global level. His music will continue to enthral the coming generations. I fondly remember my interactions with him. Condolences to his family and admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 10, 2022
संतूर सम्राट पंडित शिव कुमार शर्मा जी नहीं रहे. हमारी महान भारतीय शास्त्रीय संगीत परम्परा का एक सुरीला सितारा टूट गया. देवाधिदेव महादेव से उनकी आत्मा की शांति हेतु विनम्र प्रार्थना. 💐🙏 pic.twitter.com/jYpXEeaP4Y
— Aalok Shrivastav (@AalokTweet) May 10, 2022












Click it and Unblock the Notifications