Bihar News: स्वर्गीय विश्व बंधु को मरणोपरांत पद्मश्री देने की घोषणा पर मुख्यमंत्री ने जताई प्रसन्नता
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कला में विश्व बंधु को मरणोपरांत पद्म श्री और कला में भारत सिंह भारती और विज्ञान और इंजीनियरिंग में गोपाल जी त्रिवेदी को मिली मान्यता का स्वागत करते हैं, राष्ट्रीय गौरव और संबंधित क्षेत्रों पर प्रेरक प्रभाव पर जोर देते हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कला के क्षेत्र में स्वर्गीय विश्व बंधु को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने कला के क्षेत्र में भरत सिंह भारती और विज्ञान एवं अभियंत्रण के क्षेत्र में गोपाल जी त्रिवेदी को पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि ऐसे व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की घोषणा की गई है, जिन्होंने कला तथा विज्ञान एवं अभियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इन सम्मानों से न केवल संबंधित क्षेत्रों को नई प्रेरणा मिलेगी, बल्कि समाज के लिए भी यह एक सकारात्मक संदेश है।












Click it and Unblock the Notifications