IMA के पूर्व निदेशक, पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल का कोरोना से निधन, महामारी में हजारों लोगों का बने थे सहारा

IMA के पूर्व निदेशक, पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल का कोरोना से निधन, महामारी में हजारों लोगों का बने थे सहारा

नई दिल्ली, 18 मई: इंडियन मेडिकल असोसिएशन (आईएमए) के पूर्व निदेशक और पद्मश्री डॉक्टर केके अग्रवाल का 17 मई की रात निधन हो गया। डॉ. केके अग्रवाल पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित थे और महामारी से जूझ रहे थे। कोविड-19 का संक्रमण गंभीर होने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। 62 वर्षीय केके अग्रवाल के निधन की जानकारी उनके ट्विटर हैंडल से ही साझा की गई। उनके अधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, ''काफी दुख के साथ बताया जा रहा है कि डॉ. केके अग्रवाल का 17 मई की रात 11 बजकर 30 मिनट पर कोरोना से लंबी लड़ाई लड़ते हुए निधन हो गया है। जब से वह डॉक्टर बने थे, उन्होंने अपनी सारी जिंदगी लोगों और स्वास्थ्य जागरूकता को दिया है।''

Recommended Video

    Coronavirus India: Padma Shree Awardee Dr KK Aggarwal का करोना से निधन | वनइंडिया हिंदी
    Dr. K.K. Aggarwal

    डॉ. केके अग्रवाल ने 28 अप्रैल 2021 को ट्वीट कर बताया था कि वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। केके अग्रवाल ने कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज ली थी।

    62 वर्षीय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष केके अग्रवाल वर्तमान में हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख थे। डॉ. अग्रवाल देश के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ भी थे और उन्हें 2010 में पद्मश्री से नवाजा गया था।

    महामारी में हजारों लोगों का सहारा बने थे डॉ. केके अग्रवाल

    डॉ. केके अग्रवाल इस महामारी के दौरान हजारो लोगों की मदद की थी। लेकिन अब वह खुद कोरोना से जंग हार गए हैं। डॉ. केके अग्रवाल के ट्विटर से साझा किए गए अधिकारिक बयान में भी कहा गया है, "महामारी के दौरान भी, उन्होंने (केके अग्रवाल) जनता को शिक्षित करने के लिए निरंतर प्रयास किए और कई वीडियो और शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से 100 मिलियन से अधिक लोगों तक पहुंचने में सक्षम हुए और अनगिनत लोगों की जान बचाई।"

    KK Aggarwal

    डॉ. केके अग्रवाल भारत के सिर्फ बेस्ट डॉक्टर ही नहीं थे बल्कि वह अपनी समाज सेवा की भावना की वजह से भी मशहूर थे। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने हजारों लोगों की मदद की। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का उन्होंने संकट के वक्त फ्री में इलाज किया। अपने वीडियो और सोशल मीडिया सेशन से वह लोगों तक अपनी बात पहुंचाते रहते थे। कोरोना काल में उन्होंने ऑनलाइन भी हजारों मरीजों को सलाह दी।

    जानिए डॉ. केके अग्रवाल के बारे में?

    डॉ. केके अग्रवाल ने 1979 में नागपुर यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। 1983 में नागपुर यूनिवर्सिटी से ही केके अग्रवाल ने एमएस की डिग्री ली थी। डॉ. केके अग्रवाल ने पुरातन वैदिक दवाओं और आधुनिक दवाओं पर किताबें भी लिखी हैं। उन्हें पद्मश्री के अलावा मेडिकल के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. बीसी रॉय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+