संगीतकार इलैयाराजा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मविभूषण से किया सम्मानित
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज जानेमाने संगीतकार इलैयाराजा, हिंदुत्व विचारक परमेश्वरन समेत 41 अन्य जानी-मानी हस्तियों को 2018 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। कार्यक्रम शाम 6.30 बजे राष्ट्रपति भवन में शुरू हुआ। ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और अभियांत्रिकी, लोक मामलों, सिविल सेवाओं, व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है।
इस बार इलैयाराजा (कला और संगीत), परमेश्वरन परमेश्वरन (साहित्य और शिक्षा), गुलाम मुस्तफा खान (कला और संगीत) को पद्म विभूषण, फिलिपोस मार क्रिसोस्टम (अध्यात्म),रामचंद्रन नागास्वामी (आर्कियोलॉजी),वेद प्रकाश नंदा (साहित्य एवं शिक्षा), अरविंद पारिखे (कला-संगीत) को पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया।
वहीं अनवर जलालपुर (साहित्य और शिक्षा-उर्दू), नोऊफ मारवाई (योग), रानी और अभय बांग (मेडिसिन-अफोर्डेबल हेल्थकेयर), मोहन स्वरूप भाटिया, नारायण दास समेत समेत 36 लोगों को आज पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन को मिला पद्मश्री सम्मान।
शटलर किदंबी श्रीकांत को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया।