Padma Awards 2025: राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित, शारदा सिन्हा को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण
Padma Awards 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार शाम को राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए। इस वर्ष पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित होने वालों में कला, साहित्य, समाज सेवा, विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां शामिल हैं।

लोकसंगीत की साधिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण
लोकसंगीत की मशहूर गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनके बेटे ने ग्रहण किया। उन्होंने भारतीय लोकसंगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।
पंडि राम मंडावी को कला-काष्ठ शिल्प के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त हुआ।
लोकनृत्य के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. शोभना चंद्रकुमार को पद्म भूषण
कला जगत में लोकनृत्य को नई पहचान दिलाने वाली प्रख्यात नृत्यांगना डॉ. शोभना चंद्रकुमार को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उन्होंने यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्राप्त किया।
अर्थशास्त्री व लेखक बिबेक देब्रॉय को मरणोपरांत पद्म भूषण
प्रख्यात अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के पूर्व अध्यक्ष बिबेक देब्रॉय को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनकी पत्नी ने ग्रहण किया।
सामाजिक कार्यकर्ता साध्वी ऋतम्भरा को पद्म भूषण
समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए साध्वी ऋतम्भरा को पद्म भूषण से नवाजा गया। उन्होंने यह सम्मान राष्ट्रपति से स्वयं प्राप्त किया।
यूएसबी तकनीक के जनक अजय वी. भट्ट को पद्म श्री
विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले भारतीय-अमेरिकी कंप्यूटर आर्किटेक्ट अजय वी. भट्ट को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने यूएसबी तकनीक सहित कई उपयोगी तकनीकों का विकास किया है।
कर्नाटक संगीत के विद्वान गुरुवायूर दोराई को पद्म श्री
कला क्षेत्र में विशेषकर कर्नाटक संगीत में योगदान के लिए गुरुवायूर दोराई को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। वे मृदंगम वादन के लिए प्रसिद्ध हैं।
ग्रैमी विजेता रिकी केज को पद्म श्री
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीतकार और ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज को संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
इस वर्ष कुल 139 पद्म पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं, जिनमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, उद्योग, सार्वजनिक सेवा, और सामाजिक कार्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिए जा रहे हैं।
पद्म विभूषण पाने वाले 7 विशिष्ट जन
दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी (मेडिसिन)
न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर (सार्वजनिक मामले)
कुमुदिनी लाखिया (कला)
लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (कला)
एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत, साहित्य व शिक्षा)
ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत, व्यापार व उद्योग)
शारदा सिन्हा (मरणोपरांत, कला)
पद्म भूषण से सम्मानित हो रहे 19 प्रमुख नाम
ए. सूर्य प्रकाश (साहित्य व पत्रकारिता)
अनंत नाग (कला)
बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत, साहित्य)
जतिन गोस्वामी (कला)
जोस चाको पेरियाप्पुरम (चिकित्सा)
कैलाश नाथ दीक्षित (पुरातत्व)
मनोहर जोशी (मरणोपरांत, सार्वजनिक सेवा)
नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी (व्यापार व उद्योग)
नंदमुरी बालकृष्ण (कला)
पीआर श्रीजेश (खेल)
पंकज पटेल (उद्योग)
पंकज उधास (मरणोपरांत, कला)
रामबहादुर राय (पत्रकारिता)
साध्वी ऋतंभरा (सामाजिक कार्य)
एस. अजित कुमार (कला)
शेखर कपूर (कला)
सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत, सार्वजनिक कार्य)
विनोद धाम (विज्ञान व इंजीनियरिंग)
पद्म श्री अवॉर्ड
इस वर्ष कुल 113 हस्तियों को पद्म श्री अवॉर्ड से नवाजा जा रहा है, जिनमें गायक अरिजीत सिंह, वैज्ञानिक, समाजसेवी, लेखक, डॉक्टर, खिलाड़ी और कई अन्य शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications