Pegasus: कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पीएम मोदी पर कसा तंज, 'हां इजरायल से एडवांस वर्जन मांग सकते हैं'
नई दिल्ली, 30 जनवरी: पेगागस स्पाइवेयर विवाद में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। पीएम मोदी ने भारत-इजरायल के रिश्तों के 30 वर्ष पूरे होने पर दोनों देशों के राजनयिक संबंधों को लेकर कहा था कि दुनिया में हुए महत्वपूर्ण बदलावों के मद्देनजर दोनों देशों के संबंध और भी अहम हो गए हैं। इसे चिदंबरम ने पेगागस विवाद से जोड़ दिया है और चुटकी लेने की कोशिश की है। गौरतलब है कि अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार पर चौतरफा हमले कर रही है और अब चिदंबरम को आगे कर दिया है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि रह चुके सैयद अकबरुद्दीन ने कहा है कि न्यूयॉर्क टाइम्स से 'गंभीर गलती' हुई है।

चिदंबरम का पीएम मोदी पर तंज
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है, 'इजरायल से यह पूछने के लिए यह बेहतर वक्त है कि क्या उनके पास पेगागस स्पाइवेयर का एडवांस वर्जन है।' चिदंबरम की यह टिप्पणी अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की उस रिपोर्ट के आधार पर आई है, जिसमें दावा किया गया है कि 2017 में भारत और इजरायल के बीच हुए करीब 2 अरब डॉलर की डील में इजरायली पेगागस स्पाइवेयर और मिसाइल सिस्टम 'केंद्रबिंदु' में थे। शनिवार को ही पीएम मोदी ने दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 30 वर्ष पूरे होने पर जारी विशेष वीडियो संदेश में कहा था, 'हमारे देशों के बीच रिश्तों का इतिहास बहुत पुराना है। भारत और इजरायल के लोगों के बीच सदियों से मजबूत रिश्ता रहा है।'
Recommended Video

कांग्रेस के आरोप क्या हैं ?
दरअसल, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट से पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस को जैसे संजीवनी हाथ लग चुकी है। अमेरिकी अखबार की ओर से पेगागस स्पाइवेयर को इजराल के साथ 2017 में हुए रक्षा सौदे का हिस्सा होने का दावा किए जाने के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ चौतरफा हमला बोल दिया है। पार्टी ने केंद्र सरकार पर संसद और सुप्रीम कोर्ट को धोखा देने, लोकतंत्र का अपहरण करने और देशद्रोह में शामिल होने जैसे गंभीर आरोप लगा डाले हैं। कांग्रेस इस मसले को अगले हफ्ते संसद के बजट सत्र में उठाने और प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी सरकार से सदन में जवाब मांगने की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस विवाद में सरकार पर कथित रूप से विपक्षी नेताओं, सशस्त्र बलों, और न्यायपालिका का पेगागस स्पाइवेयर का इस्तेमाल कर 'फोन टैपिंग' के आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि 'मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है।'

क्या है विवाद ?
उधर इस मसले पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधिन रह चुके सैयद अकबरुद्दीन ने एनडीटीवी से पेगागस मामले में न्यूयॉर्क टाइम के कथित दावे को गंभीर गलती बताया है। उन्होंने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में एक वोट के बदले पेगागस स्पाइवेयर डील को जोड़ना 'गंभीर' त्रुटि है। उन्होंने इसे निम्न-स्तर का मसला बनाते हुए कहा है कि इजरायल या फिलिस्तीन से किसी ने भी 2019 भारतीय मिशन से न्यूयॉर्क में कोई संपर्क नहीं किया था। बता दें कि 'दी बैटल फॉर वर्ल्ड्स मोस्ट पावरफुर साइबरवेपन' शीर्षक से जो रिपोर्ट प्रकाशित की है, उसमें दावा किया गया है कि 2017 में करीब 2 अरब डॉलर के भारत-इजरायल सौदे में अत्याधुनिक हथियार (इजरायली मिसाइल सिस्टम) और खुफिया उपकरण (इजरायली पेगागस स्पाइवेयर) 'केंद्रबिंदु' में थे। इस रिपोर्ट में पीएम मोदी के जुलाई 2017 में इजरायल का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री के रूप में भी जिक्र किया गया है।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications