'पकौड़ा सियासत': बीजेपी ने कहा- चिदंबरम ने देश के गरीबों का अपमान किया

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने एक इटरव्यू के दौरान कहा था, 'पकौड़ा बेचकर एक दिन में 200 रुपये कमाने वाले युवक को भी नौकरी करने वालों में शामिल करना चाहिए

नई दिल्ली। देश में 'पकौड़ा सियासत' कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम को बीजेपी ने करारा जवाब दिया है। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों और आकांक्षी भारतीयों का अपमान किया है। बीजेपी ने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस ने ईमानदारी से काम करने वालों की तुलना भिखारियों से कर कांग्रेस ने गरीबों का अनादर किया है। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने ट्वीट के जरिये मोदी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि अगर पकौड़े बेचना नौकरी है तो फिर भीख मांगने को भी नौकरी कहा जा सकता है।

बीजेपी ने किया पलटवार

बीजेपी ने किया पलटवार

बीजेपी ने ट्विटर पर कहा, 'कांग्रेस पार्टी ने गरीब और आकांक्षी भारतीयों का फिर से अपमान किया है...लाखों मेहनती भारतीयों की आजीविका की तुलना भीख मांगने से करके कांग्रेस ने गरीबों का हमेशा की तरह तिरस्कार किया है।' बीजेपी ने मोदी के चाय बेचने की पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि भ्रष्ट और वंशवादियों पर एक ईमानदार और कड़ी मेहनत वाले चायवाले के लिए ऐतिहासिक जनादेश को कांग्रेस अभी तक स्वीकार नहीं कर पाई है।'

'पकौड़े बेचना एक जॉब है तो तर्क के हिसाब से भीख मांगना भी एक नौकरी है'

'पकौड़े बेचना एक जॉब है तो तर्क के हिसाब से भीख मांगना भी एक नौकरी है'

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने एक इटरव्यू के दौरान कहा था, 'पकौड़ा बेचकर एक दिन में 200 रुपये कमाने वाले युवक को भी नौकरी करने वालों में शामिल करना चाहिए।' इसके जवाब में चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा था, 'अगर पकौड़े बेचना एक जॉब है तो तर्क के हिसाब से भीख मांगना भी एक नौकरी है। उन्होंने आगे कहा, चलिए गरीबों या विकलांग व्यक्तियों की गणना करें जिनपर भीख मांगने के लिए दबाव बनाया जाता है।' चिदंबरम की इस टिप्पणी के भाजपा ने इसे गलत ठहराते हुए इसे गरीबों का अपमान बताया है।

नरेंद्र मोदी ने ये कहा था

नरेंद्र मोदी ने ये कहा था

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही एक साक्षात्कार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अगर कोई आदमी पकौड़े बेचता है और शाम को 200 रूपये कमाकर घर ले जाता है तो क्या उसे रोजगार नहीं माना जाएगा। पीएम मोदी के इस बयान की सोशल मीडिया में काफी आलोचना हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+