जीडीपी की दर सिर्फ आंकड़ा, गिरता रुपया और महंगा होता पेट्रोल सच्चाई: पी चिदंबरम
जीडीपी की दर सिर्फ आंकड़ा, गिरता रुपया और महंगा होता पेट्रोल सच्चाई: पी चिदंबरम
नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा है कि जीडीपी की अच्छी दर नहीं बल्कि कमजोर हो रहा भारतीय रुपया हकीकत है। चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि जीडीपी का 8.2 पर होना सांख्यिकी है लेकिन रुपए का डॉलर के मुकाबले 70 पर जाना सच है। डीजल पेट्रोल के लगातार बढ़ते दामों पर भी कांग्रेस ने केंद्र की सरकार को निशाने पर लिया है।

इससे पहले भी पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, खुशी की बात है कि विकास दर तेज हुई है लेकिन आंकड़ों को फिर से देखिए. पहली तिमाही की विकास दर बीती 8 तिमाहियों की सबसे कमजोर तिमाही दर (5.6%) पर आधारित है।
बता दें कि मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 8.2 प्रतिशत रहा है। यह पिछले 2 सालों में सबसे ज्यादा विकास दर है। शुक्रवार को जारी जीडीपी के आंकड़ों के मुताबिक, मैन्यूफैक्चरिंग और फार्म सेक्टर में अच्छी प्रगति हुई है।












Click it and Unblock the Notifications