बेटे की गिरफ्तारी से पहले ही पी. चिदंबरम ने सर्वोच्च अदालत में दायर की थी याचिका, जानिए वजह...
नई दिल्ली। पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिंदबरम के बेटे कार्ती चिंदबरम को बुधवार सुबह सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बेटे की गिरफ्तारी से पहले ही चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए आशंका जताई थी कि आईएनएक्स मीडिया केस में उन्हें और उनके परिवार को लगातार परेशान किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस नेता को इसका अहसास हो गया था कि उनके बेटे कार्ती चिदंबरम को गिरफ्तार किया जा सकता है, इसीलिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

याचिका पर सुनवाई से पहले कार्ती की हुई गिरफ्तारी
पी. चिदंबरम की सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई से पहले ही कार्ती चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। कार्ती चिदंबरम को बुधवार सीबीआई ने उस समय गिरफ्तार किया गया जब वो लंदन से वापस लौटे थे, उन्हें चेन्नई एयरपोर्ट से सीबीआई ने अरेस्ट किया। दरअसल पूर्व गृह और वित्त मंत्री रह चुके पी. चिदंबरम ने लगातार सुप्रीम कोर्ट में अपने बेटे कार्ती चिदंबरम के केस पर नजर बनाए रखी।

चिदंबरम ने याचिका में SC से किया था ये अनुरोध
इसी के मद्देनजर चिदंबरम और कांग्रेस पार्टी में उनके सहयोगी व वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से उनके और उनके परिवार के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी। अपनी याचिका में पी. चिदंबरम ने सर्वोच्च अदालत से अनुरोध किया कि सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय को उनके बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों को बार-बार परेशान करके उनके खिलाफ गैरकानूनी जांच को रोका जाए।

बुधवार को चेन्नई एयरपोर्ट से हुई थी कार्ती चिदंबरम की गिरफ्तारी
पी चिदंबरम खुद वरिष्ठ वकील हैं, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका में कहा कि आईएनएक्स मीडिया केस में स्थिति बेहद अजीब है, क्योंकि सीबीआई ने मई 2017 में एफआईआर दर्ज की थी, हालांकि जांच एजेंसियों ने मामले में एक भी रिपोर्ट दायर नहीं की है, जिसमें ये साफ हो इस मामले में कोई अपराध हुआ है या फिर किसी तरह से किसी को फायदा हुआ हो। चिदंबरम ने कहा कि सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय जांच के नाम पर कार्ती चिदंबरण और दूसरे लोगों को परेशान नहीं कर सकते।
-
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप












Click it and Unblock the Notifications