Oyo Unmarried Couples: ओयो होटल अब अविवाहित जोड़ों को क्यों नहीं देगा एंट्री? मैनेजर ने बताई वजह
Oyo Unmarried Couples: ओयो ने होटलों के लिए नई चेक-इन पॉलिसी शुरू की है, जिसकी शुरुआत मेरठ से होगी। ओयो (OYO) ने अपनी नई पॉलिसी के तहत गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड यानी अविवाहित जोड़ों को चेक-इन करने से मना किया है। हालांकि, अभी तक अनमैरिड कपल्स को आसानी से ओयो (OYO) में रूम मिल जाता था लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी द्वारा बनाई गई इस नई पॉलिसी के तहत अब ऑनलाइन बुकिंग कराते समय कपल को अपने रिश्ते के प्रमाणित जैसे मैरिज सर्टिफिकेट, आधार कार्ड आदि पेश करने होंगे। ओयो में अब अनमैरिड कपल (ऐसे लोग जिनकी शादी नहीं हुई है) को ओयो के कमरों में एंट्री नहीं मिलेगी। सिर्फ शादीशुदा कपल आदि को ही चेक-इन की अनुमति दी जाएगी।

मेरठ जिले में यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए है। हालांकि, OYO ने अपने पार्टनर होटलों को अपने विवेक और स्थानीय सामाजिक मानदंडों के अनुसार, अपने विवेक के आधार पर जोड़ों (कपल) की बुकिंग को अस्वीकार करने का अधिकार दिया है। पीटीआई के मुताबिक, यहां से मिलने वाली फीडबैक के आधार पर OYO इस नीति को अन्य शहरों में भी लागू कर सकती है।
लोगों ने उठाया था यह मुद्दा
कंपनी के अधिकारियों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि OYO कंपनी के सामने पहले भी कई सामाजिक संस्थानों ने, विशेषकर मेरठ से इस मुद्दे को उठाया था। इसके अलावा कई अन्य शहरों के निवासियों ने भी अविवाहित जोड़ों को ओयो होटलों में चेक-इन करने की अनुमति न देने के लिए याचिका दायर की है। इसी कारण से कंपनी को यह फैसला लेना पड़ा।
OYO के अधिकारियों का क्या कहना है?
OYO कंपनी के नॉर्थ इंडिया के रीजन हेड पावस शर्मा ने पीटीआई को बताया कि ओयो सुरक्षित और जिम्मेदार आतिथ्य प्रथाओं को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हम व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं। हम कानून के दायरे में काम करने को लेकर और सामाजिक संस्थाओं की बातों को भी जिम्मेदारी पूर्वक सुन रहे हैं।'
उन्होंने आगे कहा कि हम समय-समय पर इस पॉलिसी और इसके प्रभाव की समीक्षा करते रहेंगे। कंपनी का कहना है कि यह प्रोग्राम कंपनी के प्रति पुरानी धारणाओं को बदलना और परिवार, स्टूडेंट्स, बिजनेस, धार्मिक और अकेले यात्रियों को सुरक्षित अनुभव देने वाले ब्रांड में पेश करना है। साथ ही, लोगों को ज्यादा से ज्यादा रूम बुक करने के लिए भी प्रोत्साहित करना है।
ये भी पढ़ें: OYO Check-In Rules: अनमैरिड कपल को अब नहीं मिलेगी होटल में एंट्री! OYO ने बदली अपनी पॉलिसी












Click it and Unblock the Notifications