बिल्डिंग से गिरकर OYO फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता की मौत, 3 दिन पहले हुई थी बेटे की शादी

OYO फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता का निधन हो गया है। तीन दिन पहले उन्होंने शादी की थी, लेकिन अब उनके घर से दुखद खबर सामने आई है।

gurugram

OYO फाउंडर रितेश अग्रवाल (Ritesh Agarwal) के घर से एक बुरी खबर सामने आई है, जहां उनके पिता रमेश अग्रवाल का निधन हो गया। वो गुरुग्राम की एक बिल्डिंग से गिर गए थे। रितेश ने आधिकारिक बयान जारी कर अपने पिता के निधन की पुष्टि की। अभी दो दिन पहले ही रितेश शादी के बंधन में बंधे। उनके फंक्शन में कई बिजनेस टायकून शामिल हुए थे। वो अपने नए जीवन की शुरुआत करने वाले ही थे कि शुक्रवार को उनको एक बड़ा झटका लगा।

रितेश ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि भारी मन से मैं और मेरा परिवार ये सूचना देना चाहते हैं कि हमारे शक्ति के स्त्रोत और मार्गदर्शक मेरे पिता रमेश अग्रवाल का 10 मार्च को निधन हो गया। उन्होंने एक पूर्ण जीवन जिया और हम जैसे कई लोगों को प्रेरित किया। उनका निधन हमारे परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। मेरे पिता की करुणा और गर्मजोशी ने मुश्किल वक्त में हमें आगे बढ़ाया। उनके शब्द हमारे दिलों में गूंजेंगे। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस दुख की घड़ी में हमारी निजता का सम्मान करें।

गुरुग्राम पुलिस ने कही ये बात
पुलिस के मुताबिक रितेश DLF क्रिस्टा सोसायटी में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर वो अपने घर की बालकनी में खड़े थे, जो 20वें फ्लोर पर है। वहां से वो गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। घटना के वक्त रितेश, उनकी पत्नी और मां घर पर ही थे। उन्होंने ही पुलिस को फोन करके जानकारी दी। फिलहाल मामले की जांच हो रही है।

7 मार्च को हुई थी शादी
अभी 7 मार्च को ही रितेश शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने 29 वर्षीय गीतांशा सूद से शादी की। इसके बाद उन्होंने एक फाइव स्टार होटल में रिसेप्शन पार्टी दी थी। जिसमें देश-विदेश के कई बड़े बिजनेस टायकून और राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+