भारत-चीन में OYO हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रहा
नई दिल्ली। ओयो कंपनी जिसने महज कुछ ही वर्षों में होटल इंडस्ट्री में बड़ा नाम हासिल किया है, उसने अब कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। कंपनी चीन और भारत में कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। कंपनी ने अपने 5 फीसदी यानि 12000 कर्मचारियों को चीन में बाहर का रास्ता दिखा है। इन कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर बाहर किया गया है। भारत में 12 फीसदी यानि 10000 कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। माना जा रहा है कि 1200 और कर्मचारियों को भारत से अगले तीन या चार महीने में बाहर किया जा सकता है।
कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि ओयो भारत और चीन में अपने कामकाज को नए ढंग से शुरू करने की तैयारी कर रही है, जिसके चलते हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। वहीं ओयो की ओर से आधिकारिक बयान जारी करके कहा गया है कि हम ऐसी कंपनी बनना चाहते हैं जहां काम करना सबसे बेहतर अनुभनव हो, यही वजह है कि हम काम करने वालों की क्षमता और उनकी दक्षता का आंकलन करते रहते हैं। कर्मचारियों के काम की समीक्षा की जाती है और उनके उसके आधार पर पुरस्कृत किया जाता है, ताकि उनका प्रदर्शन बेहतर हो सके।