OYO Ceo रितेश ने पत्नी के साथ रिसेप्शन में छुए सॉफ्टबैंक फाउंडर के पैर, तस्वीरें वायरल

अरबपति निवेशक और सॉफ्टबैंक समूह के संस्थापक मासायोशी सोन मंगलवार को ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल के रिसेप्शन में शामिल हुए।

OYO Ritesh Agarwal

OYO Ritesh Agarwal Wedding: देश के सबसे कम उम्र के अरबपतियों में शुमार और हॉस्पिटिलिटी ग्रुप OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल वैवाहिक सूत्र में बंध गए हैं। दिल्ली के एक होटल में उन्होंने शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें सॉफ्टबैंक के प्रमुख मासोयोशी सोन भी शामिल हुए। इस दौरान रितेश और उनकी वाइफ ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

7 मार्च को गीतांशा सूद के साथ की शादी

7 मार्च को गीतांशा सूद के साथ की शादी

आयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने 7 मार्च को गीतांशा सूद के साथ दिल्ली के ताज पैलेस में शादी की। इसके बाद उन्होंने एक रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें सॉफ्टबैंक के प्रमुख मासोयोशी सोन के अलावा देश के कई कॉर्पोरेट दिग्गज जैसे पेटीएम के विजय शेखर शर्मा, लेंसकार्ट के पीयूष बंसल, फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति सहित कई लोग थे। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी रितेश और उनकी पत्नी के साथ फोटो साझा करते हुए बधाई दी।

मसायोनी के छुए पैर

मसायोनी के छुए पैर

रिसेप्शन में शामिल होकर कपल को बधाई देने आए 65 वर्षीय मसायोनी का रितेश अग्रवाल और उनकी पत्नी ने पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। इंटरनेट पर पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए कपल की फोटो वायरल हो गई है। साल 2013 में रितेश ने हॉस्पिटिलिटी ग्रुप OYO की स्थापना की थी, उस वक्त वह महज 19 साल के थे।

सॉफ्टबैंक का OYO में बड़ा निवेश

सॉफ्टबैंक का OYO में बड़ा निवेश

ओयो के अलावा सॉफ्टबैंक ने कई भारतीय स्टार्टअप में निवेश किया हुआ है, जिसमें ओयो, लेंसकार्ट और मीशो के नाम है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक मासोयोशी सोन के रिसेप्शन में शामिल होने के प्लान ने कई चुनौतियां पैदा कर दी थीं, क्योंकि वह बेहद कम लोगों से मिलते हैं। पिछले कुछ वर्षों में करीब 15 बिलियन अमेरीकी डालर का सॉफ्टबैंक निवेश कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+