Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

NRC को लेकर ओवैसी बोले- मोदी एक बार फिर लोगों को लाइन में खड़ा करना चाहते हैं

नई दिल्ली। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को ने देशभर में NRC लागू करने की मोदी सरकार की योजना को लेकर बड़ा हमला बोला है। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि भारतीयों को एक बार फिर लाइन में खड़ा कर दिया जाए, जिनके पास कागज नहीं हैं उन्हें हिरासत में ले लिया जाए। अल्पसंख्यकों और कमजोरों को बाबुओं की दया पर छोड़ दिया जाए।

Owaisi slams Centre over its plan to implement NRC, Modi wants all Indians to yet again stand in line

ओवैसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'खोदा पहाड़ निकला चूहा। अब बीजेपी इसे हटवाना चाहती है। मोदी फिर से भारतीयों को लाइन में खड़ा करना चाहते हैं और बिना दस्तावेज वाले भारतीयों को हिरासत में रखना चाहते हैं और उनमें भी अल्पसंख्यक और कमजोर तबके को बाबुओं की दया पर छोड़ना चाहते हैं। दुनिया में कहीं भी लोग इस तरह की कठिनाई से नहीं गुजरते।'

गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा था कि एनआरसी की प्रक्रिया पूरे देश में शुरू की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा। शाह ने राज्यसभा में कहा कि भारत के सभी नागरिकों को एनआरसी लिस्ट में शामिल किया जाएगा चाहे वे किसी भी धर्म के हों। उन्होंने कहा कि एनआरसी में धार्मिक आधार पर नागरिकों की पहचान का कोई प्रावधान नहीं है। इसमें सभी धर्मों के लोगों को शामिल किया जाएगा।

इससे पहले असम के वित्त मंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने कहा था कि राज्य सरकार ने हाल में जारी एनआरसी को खारिज किए जाने का केन्द्र से अनुरोध किया है। शर्मा ने कहा था कि लागू की गई एनआरसी में कई खामियां है क्योंकि एनआरसी के तत्कालीन राज्य समन्वयक प्रतीक हजेला ने इस कवायद को एकतरफा तरीके से चलाया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+