फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाया ट्रेनी आईपीएस, मोदी सरकार ने किया बर्खास्त
सालुंखे न सिर्फ नेशनल पुलिस अकेडमी में फिजिकल फिटनेस टेस्ट में फेल हुए, बल्कि कई विशेष मौके मिलने के बाद भी वह पास नहीं हो पाए।
नई दिल्ली। 2010 बैच के महाराष्ट्र काडर के आईपीएस ट्रेनी सालुंखे दीपक आत्माराम को केंद्र सरकार ने इसलिए बर्खास्त कर दिया, क्योंकि वह आईपीएस अधिकारियों के लिए अनिवार्य फिजिकल फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए। दीपक का वजन काफी ज्यादा था और वो फिटनेस के मानकों को पूरा नहीं कर सके।

सालुंखे न सिर्फ नेशनल पुलिस अकेडमी में फिजिकल फिटनेस टेस्ट में फेल हुए, बल्कि कई विशेष मौके मिलने के बाद भी वह पास नहीं हो पाए। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, सालुंखे ने साल 2012 से 2016 के बीच मिले 6 मौके गंवाए। सालुंखे का पर्यवीक्षा (प्रोवेशन) 2 साल के लिए बढ़ाकर दिसंबर 2014 किया गया। इसके बाद उन्हें दो साल का एक्सटेंशन भी दिया गया । उन्हें जुलाई 2016 में कारण बताओ नोटिस जारी कर यह पूछा गया कि उन्हें क्यों न बर्खास्त कर दिया जाए। उन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया और 22 मार्च 2017 को उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।
22 मार्च को जारी निर्देश में कहा गया कि सालुंके ने बेसिक फिजिकल फिटनेस पास नहीं की हैं, जो आईपीएस के योग्य बनने के लिए जरूरी हैं। सालुंके ने जानबूझकर अपने कर्तव्यों की उपेक्षा की है और उनमें इस ड्यूटी के जरूरी मन और गुणों की कमी है। ऐसे में उन्हें बर्खास्त किया जाता है। केंद्र सरकार का रुख आईपीएस अफसरों को लेकर काफी कड़ा रहा है। कई दफा कामकाज को लेकर भी अधिकारियों को केंद्र से फटकार पड़ चुकी है।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications