सर्बिया: नए क्वारंटीन नियमों के चलते बेलग्रेड एयरपोर्ट पर फंसे 200 से अधिक भारतीय
सर्बिया सरकार ने कोरोना के चलते बाहर से आने वाले लोगों के लिए 7 दिन का क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया है, जिसकी वजह से वहां 200 से अधिक भारतीय नागरिक फंसे हए हैं।
नई दिल्ली, 12 जुलाई। रविवार तड़के जब निखिल पाराशर कनाडा के लिए रवाना हुए तो उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उन्हें अगले 24 घंटे बेलग्रेड एयरपोर्ट पर बिताने होंगे। उन्हें ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि सर्बिया सरकार ने कोरोना के चलते बाहर से आने वाले लोगों के लिए 7 दिन का क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया है। निखिल एकमात्र ऐसे भारतीय नहीं हैं, जिनके साथ ऐसा हुआ। उनके अलावा 200 से अधिक भारतीय हैं तो बेलग्रेड एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं।

बता दें कि नए नियमों को शुक्रवार से लागू किया गया। नियमों की घोषणा होने से पहले ही भारतीय नागरिक बेलग्रेड के लिए रवाना हो चुक थे। बता दें कि कनाडा और अमेरिका ने अपने यहां सीधे प्रवेश पर बैन लगा दिया है, इसलिए इन देशों के लिए जाने वाले यात्रियों को सर्बिया के रास्ते जाना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: मुंबई की बत्ती गुल, कंगना ने शेयर की संजय राउत और बुलडोजर की तस्वीर,कहा- 'क-क-क......'
भारतीय यात्रियों के लिये तीसरे देश की आरटीपीआर रिपोर्ट अनिवार्य
कनाडा ने भारत से आने वाले यात्रियों के लिए किसी तीसरे देश की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य कर दिया है। कनाडा में पढ़ने वाले कई छात्रों को सर्बिया के रास्ते कनाडा जाने के लिए 1.3-1.4 लाख रुपए तक खर्च करने पड़ रहे हैं, इसके अलावा उन्हें कम से कम 24 घंटे के लिए बेलग्रेड में भी बिताने होंगे। पाराशर बुधवार को मॉन्ट्रियल के लिए उड़ान भरने वाले थे, लेकिन यह सुनिश्चित नहीं है कि उन्हें अगली उड़ान कब मिलेगी।
उन्होंने कहा कि कई छात्रों के पास सर्बिया में सात दिन बिताने के लिए पैसे नहीं हैं और वे कनाडा पहुंचना चाहते हैं। कई ऐसे परिवार भी हैं तो बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। भारतीय दूतावास हमारी मदद कर रहा है। सर्बिया में फंसे यात्रियों द्वारा मदद के लिए ट्वीट किए जाने के बाद भारतीय दूतावास मदद के लिए आगे आया।












Click it and Unblock the Notifications