Coronavirus: जैसलमेर से चेन्‍नई तक रखे गए हैं 1000 भारतीय, CDS जनरल रावत ने रक्षा मंत्री को दी जानकारी

नई दिल्‍ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को उन लोगों के बारे में जानकारी दी है जिन्‍हें पिछले दिनों सरकार की तरफ से कोरोना वायरस संकट के बीच अलग-अलग देशों से निकाला गया था। जनरल रावत ने रक्षा मंत्रालय को जानकारी दी है कि कोविड-19 से निपटने के लिए अस्‍पतालों की पहचान कर ली गई है। इन अस्‍पतालों के अलावा 9,000 हॉस्पिटल बेड्स मौजूद हैं।

coronavirus-india-200

Recommended Video

    Coronavirus : India में तेजी से बढ़ रहे हैं Positive Cases,कुल केस 1,637 | वनइंडिया हिंदी

    एयरफोर्स और सेना ने बताया अपना प्‍लान

    सीडीएस जनरल रावत ने बताया कि दूसरे देशों से निकालकर लाए गए 1,000 से ज्‍यादा लोगों को जैसलमेर, जोधपुर, चेन्‍नई, मानेसर, हिंडन और मुंबई में क्‍वारंटाइन करके रखा गया है। इनका क्‍वारंटाइन पीरियड सात अप्रैल 2020 को खत्‍म हो रहा है। न्‍यूज एजेंसी एएनआई की ओर से बताया गया है कि इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) चीफ, चीफ एयरमार्शल आरकेएस भदौरिया ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जानकारी दरी है कि एयरफोर्स ने पिछले पांच दिनों में कई सॉर्टीज की हैं और 25 टन मेडिकल सप्‍लाईज को पहुंचाया है। उन्‍होंने कहा कि सभी सावधानियों को बरतते हुए ऑपरेशनल काम को जारी रखा गया है। आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवाणे ने रक्षा मंत्री को बताया है कि 8,500 डॉक्‍टर और सपोर्ट स्‍टाफ को सिविल एडमिनिस्‍ट्रेशन के साथ जरूरी कामों के लिए मुहैया कराया गया है। इसके अलावा नेपाल में भी सेना की तरफ से मेडिलक सप्‍लाई भेजने की तैयारी की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+