Helicopter Crash में शहीदों के शव पॉलिबैग में रखे जाने पर वायु सेना ने स्वीकारी अपनी गलती

भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के तवांग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 7 जवान जिंदा जल कर शहीद हो गए। घटना के तुरंत बाद जवानों के शवों को पॉलिबैग में रखकर घटनास्थल ले आया गया..

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के तवांग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 7 जवान जिंदा जल कर शहीद हो गए। घटना के तुरंत बाद जवानों के शवों को पॉलिबैग में रखकर घटनास्थल ले आया गया जिसकी फोटो रविवार को लोगों के सामने आईं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने शहीद जवानों के साथ इस तरह के व्यवहार की आलोचना की। काफी आलोचनाओं के बाद रविवार शाम वायुसेना ने भी शव के साथ हुए सलूक को ठीक न मानते हुए कहा कि भविष्य में शवों को उचित तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।

सेना के एक पूर्व मेजर लेफ्टिनेंट जनरल ने सबसे पहले ट्वीटर पर जवानों की इस फोटो को पोस्ट किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा, 'IAF क्रैश के शहीदों के शव...शर्मनाक! माफ़ करना ऐ दोस्त, जिस कपड़े से तुम्हारा कफन सिलना था, वो अभी किसी का बंद गला सिलने के काम आ रहा है!!!'

विवाद बढ़ने के बाद सेना ने रविवार शाम में इस मामले में ट्वीट करते हुए कहा कि शहीदों के शव को पूरा हमेशा पूरा सम्मान दिया जाता है। शवों को ताबूत में उनके घरों तक ले जाना सुनिश्चित किया जाएगा। सेना ने साथ ही उन तस्वीरों को भी जारी किया जिनमें इन जवानों के शवों को पूरे सैन्य सम्मान के साथ तिरंगे में लपेटा गया है। सेना ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर 13000 फीट की उंचाई पर क्रैश हुआ था जहां सड़क मार्ग से जाना संभव नहीं था इसलिए जवानों के शव को हेलीकॉप्टर से लाया गया। इब इन शवों को पूरे सम्मान के साथ आगे भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+