क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

ये हैं वो पांच भारतीय जो जीत चुके हैं ऑस्कर

Google Oneindia News

नई दिल्लीः ऑस्कर एक ऐसा अवार्ड है जिसे फिल्मी जगत का हर सितारा जीतना चाहता है। सोमवार को Oscar 2018 के विजेताओं की घोषणा की गई। भारत की तरफ से इस साल ऑस्कर के लिए 'न्यूटन' बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज के लिए नॉमिनेट हुई थी, लेक‍िन लास्‍ट मूमेंट पर ये फ‍िल्‍म बाहर हो गई। हालांक‍ि भारतीय एक्टर अली फजल की हॉलीवुड फिल्म 'विक्टोरिया और अब्दुल' कुछ कैटेगरीज में नॉमिनेट है। आज हम आपके लिए लाए हैं उन भारतीय कलाकारों की खास जानकारी जो ऑस्कर अवार्ड जीत चुके हैं।

ऐ. आर रहमान को मिले थे दो ऑस्कर

ऐ. आर रहमान को मिले थे दो ऑस्कर

ऐ आर रहमान- ऐ. आर रहमान ने साल 2009 में ऑस्कर जीता था। प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार को फिल्म स्लम डॉग मिलेनियर के लिए दो ऑस्कर आवार्ड एक साथ मिल थे। इस फिल्म में ऐ आर रहमान ने "जय हो" गाना गाया था।

साल 2009 में गुलजार ने भी जीता ऑस्कर

साल 2009 में गुलजार ने भी जीता ऑस्कर

गुलज़ारः साल 2009 में दो भारतीयों को ऑस्कर अवार्ड मिला था। ऐ आर रहमान के बाद भारतीय प्रसिद्ध शायर, फ़िल्म निर्देशक, संगीतकार और लेखक गुलजार को "स्लम डॉग मिलिनियर" के गाने "जय हो" के लिरिक्स/lyrics के लिए ऑस्कर से नवाजा गया था।

ऑस्कर जीतने वाली पहली महिला

ऑस्कर जीतने वाली पहली महिला

भानु अथैया- साल 1983 में भानु अथैया को फिल्म गांधी में कस्टम डिजाइन के लिए ऑस्कर आवार्ड मिला था। वो पहली भारतीय थी, जिन्हें ऑस्कर अवार्ड मिला था। इससे पहले भानु लगभग 100 से अधिक फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिज़ाइन कर चुकी थी।

1992 में मिला ऑस्कर

1992 में मिला ऑस्कर

सत्यजीत रे-कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके सत्यजीत रे एक बंगाली फ़िल्म निर्देशक थे। साल 1992 में उन्हें ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट आवार्ड के क्षेणी में दिया गया। जब उन्हें ये अवार्ड मिला तो वो अस्पताल में थे। बीमार अवस्था में अस्पताल में उन्होंने लाइव भाषण दिया था। ऑस्कर अधिकार खुद कोलकाता में आए थे उन्हें अवार्ड देने। इसी साल सत्यजीत रे को भारत सरकार ने भारत रत्न से भी सम्मानित किया था।

‘जय हो' गाने के लिए लिए दिया गया ऑस्कर

‘जय हो' गाने के लिए लिए दिया गया ऑस्कर

रेसुल पुकुट्टीः रेसुल पुकुट्टी को फिल्म 'स्लम डॉग मिलिनियर' के ‘जय हो' गाने के लिए लिए दिया गया। वे बेस्ट साउंड मिक्सिंग ऑस्कर अवॉर्ड के विजेता बने। रेसुल एक साउंड डिजाइनर और साउंड एडिटर है।

#Oscars2018 : सैम रॉकवेल को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड, जानिए किसको क्या मिला..#Oscars2018 : सैम रॉकवेल को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड, जानिए किसको क्या मिला..

Comments
English summary
Oscar winner indian A.R.Rahman Gulzar Bhanu Athaiya Satyajit Ray Resul Pookutty
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X