40 साल बाद माता-पिता की तलाश में स्वीडन से भारत आई अनाथ बेटी, शादी में चाहती है उनका आशीर्वाद
मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में 40 साल पहले जिस बच्ची को उसके माता-पिता ने हॉस्पिटल के कैम्पस में भगवान भरोसे छोड़कर चले गए थे, आज वही बच्ची बड़ी हो गई और अपनी माता-पिता को ढूंढते हुए स्वीडन से भारत आयी है। यह बच्ची जिसे दुनिया की ठोकरें खाने के लिए छोड़ दिया गया, उस बच्ची को स्वीडन के एक दंपति द्वारा गोद लिया गया था।

14 अप्रैल को जेसिका कमलिनी लिंडेर नामक युवती की शादी है पर शादी से पहले यह युवती अपने माता पिता से मिलना चाहती है और उनका आशीर्वाद लेना चाहती है। शादी के कार्ड पर युवती ने खासकर यह आमंत्रण दिया है कि मैं एक भारतीय अनाथ बच्ची हूं पर मुझे बहुत सालों पहले एक स्वीडन के दंपति द्वारा गोद लिया गया था। 14 अप्रैल को पुणे के धनकवडी में मेरी शादी होने जा रही है। मैं अपने माता पिता को एक बार देखना चाहती हूं और उनसे आशीर्वाद लेना चाहती हूं।
जेसिका को मां-बाप ने सायन हॉस्पिटल के दर पर या किसी मजूबरी के चलते छोड़ दिया था लेकिन उस वक्त एक एनजीओ के जरिए जेसिका को स्वीडन के दंपति द्वारा गोद लिया गया था। वर्ष 2017 में जेसिका भारत वापस आयी थी और उसने अपने माता-पिता से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। पर अबतक उसके माता-पिता का कोई पता नहीं चल सका है। जेसिका की इच्छा है कि उसके माता-पिता जहां कहीं भी हों वो शादी में आकर उसे आशीर्वाद दे।
जेसिका के मातापिता को ढूंढने के लिए उस समय काफी कोशिश की गई थी, लेकिन उसके माता पिता नहीं मिले थे। जेसिका इस आस से वापस भारत आयी है शायद उसके माता-पिता उसकी शादी की खबर सुनकर उससे मिलने चले आए। यह शादी 14 अप्रैल को धनकवडी में आयोजित की गई है।












Click it and Unblock the Notifications