पीएम मोदी के भाषण के बीच विपक्ष की नारेबाजी, सदन से किया वॉकआउट

लोकसभा सदन में पीएम मोदी के भाषण के दौरान विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही सदन से वॉकऑउट कर दिया।

लोकसभा में गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जोरदार चर्चा बनी रही। वहीं, मणिपुर को लेकर पीएम मोदी के भाषण के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। साथ ही वी वांट मणिपुर के नारे लगे। इसके साथ ही पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। वहीं, पीएम मोदी के भाषण के दौरान ही विपक्ष के सांसदों ने सदन से वॉकऑउट कर दिया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष के लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ये अविश्वास प्रस्ताव की ताकत है कि हम पीएम मोदी को सदन तक खींच लाए।

Opposition walkout

कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने चर्चा में भाग लिया। उन्होंने मंगलवार को मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

Recommended Video

    पीएम मोदी के भाषण के बीच विपक्ष की नारेबाजी, सदन से किया वॉकआउट

    हंगामे के बीच पीएम मोदी ने कहा कि ये फ्लोर टेस्ट उनकी सरकार का नहीं, बल्कि विपक्ष की परीक्षा है। पीएम मोदी बोले कि देश की जनता ने उनकी सरकार पर बार बार विश्वास जताया है।

    पीएम मोदी ने हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के कुछ दलों के आचरण ने ये साबित कर दिया कि उनके लिए देश से बड़ा दल है। विपक्ष को गरीब की भूख की नहीं, सत्ता की भूख की चिंता सवार है। आपके देश के युवाओं के भविष्य की नहीं, अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता है। विपक्ष ने देश को निराशा के अलावा कुछ नहीं दिया... जिनके खुद के बहीखाते बिगड़े हुए हैं, वो भी हमसे हमारा हिसाब मांग रहे हैं।

    पीएम मोदी ने कहा कि हमने भारत के युवाओं को घोटालों से रहित सरकार दी है। हमने दुनिया में भारत बिगड़ी हुई साख को सुधारा है। इसे फिर एक बार फिर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. कुछ कोशिश कर रहे हैं कि इसमें किसी तरह दाग लग जाए, लेकिन दुनिया का भारत पर विश्वास बढ़ता जा रहा है। विश्व में समकूल वातावरण के बीच विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव की आड़ में जनता के विश्वास को तोड़ने की विफल कोशिश की है। विपक्ष इस वक्त भारत से जुड़ी कोई अच्छी बात सुन नहीं सकता।

    इसके बाद विपक्ष के सांसदो ने पीएम मोदी के भाषण के दौरान ही लोकसभा से वॉक ऑउट कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+