नीट-जेईई को लेकर राहुल गांधी हुए केंद्र पर हमलावर, बोले- छात्रों के मन की बात सुनें पीएम
नई दिल्ली। सितम्बर में होने वाली नीट-जेईई परीक्षा को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। विपक्ष ने केंद्र सरकार से परीक्षा स्थगित करने की मांग की है। कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों के मन की बात सुनने का आग्रह किया है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने परीक्षा कराने वाली एजेंसी से फिर से अपने फैसले पर विचार करने को कहा है।
Recommended Video

बता दें कि कोविड-19 के चलते छात्रों ने सितम्बर में जेईई (मेन) और नीट 2020 की परीक्षा कराए जाने का विरोध किया था। इसे लेकर सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया गया था हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने नीट-जेईई परीक्षाओं को रोके जाने संबंधी याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने विभिन्न परीक्षाओं की तिथियों का ऐलान कर दिया था। इसे लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है और सरकार से परीक्षा रद्द करने की मांग की है।
राहुल गांधी ने किया ट्वीट
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज हमारे लाखों छात्र सरकार से कुछ कह रहे हैं। NEET, JEE परीक्षा के बारे में उनकी बात सुनी जानी चाहिए और सरकार को एक सार्थक हल निकालना चाहिए। भारत सरकार को नीट, जेईई परीक्षा के बारे में छात्रों के मन की बात सुननी चाहिए और एक स्वीकार्य समाधान पर पहुंचना चाहिए।'
अधीर रंजन चौधरी ने लिखा खत
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने परीक्षा को टालने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि जब तक कोविड की स्थिति स्थिर नहीं हो जाती तब तक के लिए नीट, जेईई की परीक्षा को टाल दिया जाये। उन्होंने लिखा है कि छात्र इस बात को लेकर तनाव में हैं कि परीक्षा में शामिल होने पर वे किस तरह संक्रमण से बच पाएंगे।
मनीष सिसोदिया ने भी बोला हमला
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी सरकार पर हमला बोला है। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि .सरकार नीट-जेईई के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खेल रही है। मेरा केंद्र सरकार से निवेदन है कि सरकार ये दोनों परीक्षाएं तुरंत रद्द करे और प्रवेश की वैकल्पिक व्यवस्था करे। अभूतपूर्व संकट के समय में अभूतपूर्व कदम से ही समाधान निकलेगा।'












Click it and Unblock the Notifications